59 की उम्र में भी फिट हैं अक्षय कुमार, नहीं खाते हैं प्याज-लहसुन, फिटनेस के लिए अपनाते हैं ये 2 आदतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार 59 साल की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं। एक्टर की फिटनेस का राज हैं, उनकी 2 आदतें जिन्हें सालों से वह फॉलो कर रहे हैं। चलिए आपको अक्षय कुमार का फिटनेस रूटीन बताते हैं।

Akshay Kumar Fitness routine at the age of 59
59 में भी खुद को फिट रखते हैं अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं अक्षय कुमार। खिलाड़ी कुमार को एक्शन हीरो भी कहा जाता है और वह असल में अपने सभी एक्शन खुद ही करते हैं। 59 साल के हो चुके अक्षय कुमार आज भी एक्शन, छलांग, खेलकूद में यंग लोगों को सीधी टक्कर दे सकते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है और करीब 20 सालों से वह कुछ आदतों को अपना रहे हैं। फिट बॉडी के लिए हेल्दी आदतों के अलावा उन्होंने अपने खान-पान में भी काफी बदलाव किए हैं। वह कई चीजें खाना छोड़ चुके हैं और यही राज है कि वह इस उम्र में भी एक्टिव और फिट हैं। चलिए आज आपको अक्षय कुमार के फिटनेस के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। वैसे तो वह कई बार अपने फिटनेस सीक्रेट्स शेयर कर चुके हैं लेकिन आज हम आपको हर छोटी बात बताएंगे।

सिक्स एब्स से आगे की सोचो

अक्षय कुमार का कहना है कि मैंने कभी सिक्स पैक एब्स बनाने के बारे में नहीं सोचा बल्कि हेल्दी और फिट बॉडी को मेंटेन किया। वह करीब 32 सालों से जिम कर रहे हैं लेकिन आजतक उनके सिक्स पैक एब्स नहीं बने क्योंकि वह ज्यादा मशीनों पर निर्भर नहीं रहते। उनका कहना है कि आप ज्यादा जिम पर डिपेंड करेंगे तो उसे बंद करते ही शरीर मोटा हो जाएगा। जरूरी है कि जिम के अलावा आप बाकि चीजों को भी करें जैसे मार्शियल आर्ट्स, जंपिंग, स्टेयर क्लाइंबिंग, साइकिलिंग, स्वीमिंग, किकबॉक्सिंग, बास्केटबॉल। अक्षय की जिम में मशीनों से ज्यादा ऊपर-नीचे वाली चीजें और लटकने के लिए कई रस्सी बंधी है, जिनपर उछल-कूद करके वह एक्टिव रहने की कोशिश करते हैं। उनका कहना है कि मसल्स बनाने से ज्यादा अपने मूवमेंट्स पर फोकस करो, मतलब आपका शरीर एक्टिव रहना चाहिए।

अक्षय खाने में छोड़ चुके हैं ये चीजें

अक्षय कुमार सालों से सात्विक खाना खा रहे हैं और वह प्याज-लहसुन, मसाला, तेल में बना खाना बिल्कुल नहीं खाते हैं। उनकी सुबह की शुरुआत पराठे और 1 गिलास दूध से होती है। लंच-डिनर में वह दाल, चावल, रोटी, सूप, सलाद और सब्जियां खाते हैं। अक्षय आर्टिफिशियल चीजों जैसे प्रोटीन पाउडर या अन्य सप्लीमेंट्स से कोसों दूर रहते हैं। वह मांस-मछली नहीं खाते हैं और चाय-कॉफी, शराब-सिगरेट से भी दूर रहते हैं। इसके अलावा करीब 15 सालों से उन्होंने समोसा नहीं खाया।

20 सालों से अपना रहे ये 2 आदतें

अक्षय का कहना है कि फिट रहना है, तो कुछ नियम आपको खुद के लिए बनाने होंगे। सालों से एक्टर रात का खाना शाम को 6:30 बजे ही खा लेते हैं। उनका कहना है कि जब आप लेट खाते हो, तो पेट को आराम करने का समय नहीं मिल पाता है और वह फिर सुबह के नाश्ते के लिए एक्टिव हो जाता है। ऐसे में जल्दी खाना खाने से शरीर के सभी अंगों को आराम मिलता है। दूसरी आदत है कि वह हर मंडे को 36 घंटे का व्रत करते हैं। संडे को वह 6:30 बजे खाना खाते हैं और फिर ट्यूजडे को सुबह का नाश्ता करते हैं, ऐसा करने से उनका डाइजेस्टिव सिस्टम पूरी तरह से रिसेट हो जाता है। उपवास के दौरान वह सिर्फ पानी और कुछ फलों पर निर्भर रहते हैं। इसके अलावा अक्षय 10 बजे सो जाते हैं और सुबह 4 बजे उठ जाते हैं लेकिन वह अपनी नींद पूर करते हैं और उनका कहना है कि नींद और बॉडी रिकवरी को हमेशा ध्यान में रखें।

कंसिस्टेंसी है बेहद जरूरी

अक्षय कुमार का कहना है कि फिटनेस के लिए सालों से मेरा एक ही रूटीन बना हुआ है, जिसे मैंने कभी बदलने की कोशिश नहीं की। अगर आपको फिट रहना है तो कंसिस्टेंसी के साथ वर्कआउट या डाइट को फॉलो करना होगा। इसके अलावा फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं है, आपको मेहनत करनी पड़ेगी अगर आप हेल्दी बॉडी चाहते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस59 में भी खुद को फिट रखते हैं अक्षय कुमार, इन 2 आदतों पर देते हैं खास ध्यान