बॉडी पोस्चर सही करने के लिए 31 दिनों तक करें लौकी वर्कआउट, अदा शर्मा से सीखें आसान स्टेप्स

Dec 18, 2025 11:51 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Adah Sharma Video: आजकल ज्यादातर लोगों का बॉडी पोस्चर बैठे-बैठे खराब हो चुका है। ऐसे में लोग वर्कआउट करने के लिए जिम जाते हैं। अदा शर्मा ने वीडियो शेयर कर घर पर ही आसान एक्सरसाइज करने का तरीका बता दिया है और वो भी लौकी के साथ।

बॉडी पोस्चर सही करने के लिए 31 दिनों तक करें लौकी वर्कआउट, अदा शर्मा से सीखें आसान स्टेप्स

एक्ट्रेस अदा शर्मा अच्छी एक्ट्रेस हैं और उनकी सादगी-अदाकारी के लोग फैन बन चुके हैं। अदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ मस्ती करती रहती हैं या फिर कभी-कभी कुछ जरूरी चीजें भी बताते हैं। अदा शर्मा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में लौकी कोर वर्कआउट करने के बारे में बताया। उनके यहां लौकी को कद्दू कहते हैं, लेकिन हम लौकी बोल रहे हैं। अदा वीडियो में कह रही हैं कि पहले मेरे शरीर का पोस्चर बिल्कुल ठीक था लेकिन फिर सोशल मीडिया देखते-देखते मैं झुकती चली गई और अब मैं टेढ़े पोस्चर वाली हो गई हूं। लेकिन इसे सीधा करने के लिए मैं कद्दू कोर वर्कआउट 3.0 करती हूं, आप भी इसे कर सकते हैं। इसे करना काफी आसान है।

कैसे करना है ये वर्कआउट

पहला स्टेप- अदा शर्मा ने वीडियो में बताया कि पहले कद्दू को लेकर पीछे की ओर से हाथ ऊपर-नीचे करते हुए एक्सरसाइज करें।

दूसरा स्टेप- फिर आपको पीछे गर्दन पर कद्दू रखकर हाथों से पीछे की ओर पकड़ें और बटरफ्लाई स्टाइल में हाथों को जल्दी-जल्दी चलाएं।

तीसरा स्टेप- तीसरे स्टेप में आपको पीछे की ओर से ही एक हाथ से कद्दू देना है और दूसरे से लेना है। ऐसा करने से आपके हाथों का मूवमेंट बेहतर होगा।

चौथा स्टेप- अदा ने बोला कि जैसे आप अपने टॉक्सिक थॉट्स को घुमाते हैं, वैसे ही कद्दू को सिर के ऊपर से घुमाते हुए एक्सरसाइज करें।

अदा का कहना है कि जिम मेंबरशिप लेना काफी महंगा होता है और सब्जी मंडी जाना सस्ता। एक्सरसाइज करने के बाद आप इसे बनाकर खा सकते हैं, इससे वेट लॉस भी होता है। ये वर्कआउट आपको 31 दिनों तक रोजाना करना है और 20 बार रिपीट करना है।

पोस्चर सीधे करने के अन्य तरीके- आप अगर लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो कुर्सी पर बिल्कुल सीधा बैठने की कोशिश करें। कुर्सी पर नहीं बैठते हैं, तो आजकल पोस्चर सीधा करने वाले कुशन भी आते हैं। उन्हें लगाकर सीधा बैठें। आप कुछ अन्य वर्कआउट भी कर सकते हैं, जिससे बॉडी का पोस्चर सीधा हो जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।