40 की उम्र में भी फिटनेस गोल्स देती हैं कंगना रनौत, फिट रहने के लिए रोज करती हैं ये 4 काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज, दमदार एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। आज हम आपको कंगना की फिट बॉडी का राज बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करना काफी आसान है।

Kangana Ranaut fitness routine at the age of 40
कंगना रनौत की फिटनेस का राज हैं ये 4 काम

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह हर किरदार के लिए हमेशा तैयार रहती हैं और उनकी फिट बॉडी का राज अक्सर लोग पूछते रहते हैं। कंगना भले ही राजनीति का हिस्सा बन चुकी हों लेकिन उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं किए हैं। सही रूटीन अपनाकर वह 40 की उम्र में भी फिट और हेल्दी बनी हुई हैं। कंगना फिट रहने के लिए ज्यादा मुश्किल काम नहीं करती हैं लेकिन उनकी छोटी-छोटी आदतें उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कंगना रनौत खुद को कैसे फिट रखती हैं और इसके लिए वह क्या-क्या करती हैं।

फिटनेस है जरूरी

कंगना रनौत ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मैं फिल्मों के रोल के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए हेल्दी और फिट रहना पसंद करती हूं। कोई भी फिल्म का रोल अलग होता था, उसके लिए वह थोड़ी ज्यादा मेहनत कर लेती थीं। उनका मानना है कि फिट रहना हम सभी के लिए जरूरी है और आप कोई भी काम करते हो, उसमें फिटनेस को टॉप पर रखना चाहिए।

फिट रहने के लिए 4 काम करती हैं कंगना

1. सुबह वाली आदत

कंगना रनौत सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीती हैं और फिर चाय-कॉफी लेती हैं। गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं, तो शरीर हाइड्रेट नहीं रहता और कैफीन पहुंचने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है।

2. बैलेंस डाइट है जरूरी

कंगना कभी भी अपना नाश्ता या खाना स्किप नहीं करती हैं और वह हमेशा बैलेंस डाइट लेती हैं। लंच में दाल, चावल, चपाती और उबली सब्जियां या सलाद खाना पसंद करती हैं। रात में केवल सूप या ग्रिल्ड सब्जियां लेती हैं जिससे आसानी से पच सके। ऐसा करने से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है बल्कि वजन कंट्रोल में रहता है और जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिल जाते हैं। कंगना जंक फूड या फिर शुगर खाना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।

3. वर्कआउट को बना लो आदत

कंगना रनौत वर्कआउट रोजाना करती हैं और उन्होंने इसकी आदत बना ली है। अगर वह वर्कआउट नहीं कर पाती हैं, तो नॉर्मल एक्सरसाइज कर लेती हैं या फिर योगा करती हैं। एक्ट्रेस कैलोरी बर्न करने के लिए बर्पीज और रनिंग करती हैं। बॉडी टोनिंग और मजबूती के लिए वेट ट्रेनिंग और स्क्वाट्स करना पसंद करती हैं। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन योग करती हैं।

4. नींद होनी चाहिए पूरी

फिट रहना है तो नींद भी जरूरी है। अगर आप अच्छा खाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं लेकिन नींद पूरी नहीं करते हैं, तो आपका शरीर कभी भी फिट और एक्टिव नहीं हो सकता। कंगना रनौत करीब 7-8 घंटे की नींद लेती हैं और स्ट्रेस को खुद से दूर रखती हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसकंगना रनौत की फिटनेस का राज हैं ये 4 काम, 40 की उम्र में भी हैं फिट