बुढ़ापे में भी कैसे यंग दिखते हैं नागार्जुन? 35 साल से सुबह की ये आदत और 14 घंटे की फास्टिंग है फिटनेस का राज
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की उम्र 66 हो चुकी हैं लेकिन वह आज भी 45-50 जैसे फिट दिखते हैं। एक्टर ने अपनी फिटनेस के बारे में बात की और बताया कि आखिर वह कैसे इतने फिट रहते हैं और क्या रूटीन फॉलो करते हैं?

आजकल फिट रहने के लिए आपको ज्यादा चीजों को फॉलो नहीं करना पड़ता है, बस जरूरत होती है फिक्स रूटीन की। अगर आप वर्कआउट या डायट के जरिए खुद को फिट रखते हैं, तो बस उसे रूटीन से फॉलो करें। आज हम साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की फिटनेस की बात करने जा रहे हैं, जो 66 की उम्र में भी 45 के दिखते हैं। एक्टर इस उम्र में भी यंग नजर आते हैं और लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। नागार्जुन का मानना है कि उम्र सिर्फ नंबर है लेकिन फिट रहने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नागार्जुन सालों से कुछ आदतों को फॉलो करते आ रहे हैं, जिनकी वजह से वह उम्र के इस पड़ाव में भी फिट और हेल्दी दिखते हैं। तो चलिए बताते हैं आखिर सुपरस्टार का रूटीन क्या है?
नागार्जुन की फिटनेस का राज क्या है?
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर नागार्जुन अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। साथ ही उनकी फिटनेस देखकर लोग फिट रहने के लिए इंस्पायर होते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि 66 की उम्र में एक्टर 45 के कैसे दिखते हैं और आखिर वह ऐसा क्या करते या खाते हैं? एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने बताया था कि मैं बस खुद को फिट रखने के लिए सही चीजें खाना और हेल्दी वर्कआउट करता हूं। इसके अलावा मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। मैं खुद को भूखा नहीं रखता और ना ही कोई क्रैश डायट लेता हूं।
सुबह की 1 जरूरी आदत
नागार्जुन करीब 35 सालों से 1 आदत को रोजाना फॉलो कर रहे हैं और वह है उनका वर्कआउट रूटीन। उनका कहना है मैं हफ्ते में करीब 5 या कभी 6 दिन हैवी वर्कआउट करता हूं। एक्टर सुबह उठकर सबसे पहले 45 से 1 घंटे तक हैवी वर्कआउट करते हैं। इसमें उनका कार्डियो, वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। वह कभी भी एक्सरसाइज स्किप नहीं करते हैं, फिर चाहे शेड्यूल कितना ही टाइट क्यों ना हो।
14 घंटे की फास्टिंग
नागार्जुन का मानना है कि जब आपकी उम्र बढ़ती है, तो कई समस्याएं भी होती हैं, जैसे आपको कई खाने की चीजें सूट नहीं करती। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ और मैंने अपनी डायट को उस हिसाब से सेट कर लिया है। एक्टर 12 से 14 घंटे की फास्टिंग करते हैं, इससे उनका डाइजेशन बेहतर बना रहता है और कोई चीज जल्दी नुकसान नहीं करती। वह शाम को 7 से 7:30 के बीच खाना खा लेते हैं। इसके बाद वह सुबह 7:30-8 बजे के आस-पास नाश्ता करते हैं। ऐसा करने से उन्हें भूख भी समय पर लगती है और शरीर स्वस्थ रहता है। अब उनकी बॉडी ने इस रूटीन को पूरी तरह से अपना लिया है।
1 दिन की छुट्टी भी जरूरी
नागार्जुन का कहना है कि मुझे मीठा खाना पसंद है, मैं चॉकलेट्स खाता हूं। संडे को मैं वर्कआउट और रूटीन से थोड़ा हट जाता हूं। इस दिन वह चीट डे मनाते हैं। वह थोड़ा मीठा खा लेते हैं और कभी-कभार ड्रिंक भी करते हैं। उनका कहना है कि अगर आपको कोई हेल्थ इश्यू नहीं है, तो ऐसा हफ्ते में 1 बार कर सकते हैं। बस रूटीन में फॉलो न करें। जब बुढ़ापे में नागार्जुन एक्टिव और फिट दिख सकते हैं, तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। रूटीन बनाकर डायट और वर्कआउट करना शुरू करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


