प्रोटीन पाउडर नहीं, इन 7 देसी चीजों में है उससे ज्यादा प्रोटीन! आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए प्रोटीन पाउडर ही जरूरी है? ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ ऐसे देसी फूड्स भी हैं, जिनमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और ये काफी सस्ते होते हैं इसलिए इन्हें अपनी डाइट में आराम से शामिल किया जा सकता है।

7 Ayurvedic Protein Sources
प्रोटीन से भरपूर हैं ये आयुर्वेदिक फूड सोर्स

आजकल प्रोटीन पाउडर लेने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। खासकर यंगस्टर्स मसल्स बिल्डिंग, वेट लॉस अपनी रोज की प्रोटीन रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन क्या प्रोटीन की जरूरत सिर्फ इन्हीं पाउडर और सप्लीमेंट्स से पूरी होगी? ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारतीय खानपान में ऐसी कई चीजें हैं, जिनमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ देवेश जोशी का कहना है। डॉ देवेश बताते हैं कि रोजमर्रा के कुछ सिंपल फूड्स ऐसे हैं, जो प्रोटीन पाउडर को भी बीट कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए आप सप्लीमेंट्स ही लें, ये आयुर्वेदिक फूड्स उनसे भी ज्यादा पौष्टिक साबित हो सकते हैं।

प्रोटीन से भरपूर हैं ये आयुर्वेदिक फूड सोर्स

1) साबुत मूंग दाल

डॉ देवेश बताते हैं कि साबुत हरी मूंग दाल प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम मूंग दाल में आपको लगभग 24 ग्राम के करीब प्रोटीन मिल जाता है। वहीं इसे पचाना भी बाकी दालों और अनाजों की तुलना में आसान होता है, इसलिए बहुत से लोगों के लिए ये एक अच्छा प्रोटीन रिच ऑप्शन हो सकती है।

2) काली उड़द दाल

काली उड़द दाल भी प्रोटीन से भरपूर होती है। लगभग 100 ग्राम दाल में आपको 24-25 ग्राम के करीब प्रोटीन जाता है। डॉ देवेश कहते हैं कि आयुर्वेद में उड़द दाल को “बृंहण” कहा जाता है, यानी इसे बलवर्धक माना गया है।

3) लाल वाली मसूर दाल

लाल मसूर दाल प्रोटीन का एक सस्ता और अच्छा सोर्स है, जिसे आप अपने डेली खानपान में आराम से शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम मसूर की दाल (ड्राई) में आपको आराम से 24-26 ग्राम के करीब प्रोटीन मिल सकता है। साथ ही इसमें और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

4) सोयाबीन

आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि अगर प्लांट प्रोटीन की बात करें, तो सोयाबीन सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स में से एक है। लगभग 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम के करीब प्रोटीन आराम से मिल जाता है। हालांकि साबुत सोयाबीन खाना ज्यादा बेहतर होता है। आपको अल्ट्रा प्रोसेस्ड सोया प्रोडक्ट्स के सेवन से परहेज करना चाहिए।

5) काला चना / काबुली चना/ छोले

काला चना या छोले भी प्रोटीन का एक बेहद अच्छा सोर्स माने जाते हैं। इनके 100 ग्राम में करीब 19-20 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। डॉ देवेश कहते हैं कि ये प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। हालांकि इन्हें खाने से पहले भिगोना और पकाना जरूर चाहिए, ताकि ये आसानी से पच सकें।

6) भुना चना

प्रोटीन रिच स्नैक के रूप में भुना चना एक बेहतरीन ऑप्शन है। लगभग 100 ग्राम भुना चना में आपको 20-22 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि बाजार में मिलने पैकेटबंड स्नैक्स की तुलना में ये एक हाई प्रोटीन और हेल्दी स्नैक ऑप्शन हैं।

7) मूंगफली

डॉ देवेश कहते हैं कि भारतीय रसोई में पाए जाने वाले फूड्स में से मूंगफली सबसे हाई और प्रोटीन रिच फूड ऑप्शन में से एक हैं। इसमें हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं और इसे खा कर काफी जल्दी पेट भर जाता है। प्रोटीन की मात्रा की बात करें तो 100 ग्राम मूंगफली में करीब 25-26 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

(Credit- @dr.devesh.ayurveda_Instagram)

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसप्रोटीन पाउडर नहीं, इन 7 देसी चीजों में है उससे ज्यादा प्रोटीन! डॉक्टर ने बताया