मौसम बदला तो बदलें डायट, ये 6 आदतें रखेंगी आपको हेल्दी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश का मौसम अपने साथ ढेरों बीमारियां लेकर आता है। इसलिए इस मौसम में सेल्फ केयर जरूरी है। इस मौसम में खानपान में सही बदलाव करना बहुत जरूरी है। यहां 6 छोटे डायट्री बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो आपको फिट एंड फाइन रहने में मदद करेंगे। 

6 Small dietry changes in rainy season

बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसरल, बारिश के मौसम में नमी और जगह-जगह पानी जमा होने से बैक्टीरिया, वायरस और मच्छर बहुत तेजी से पनपते हैं। ऐसे में मच्छरों से होने वाली बीमारियां बढ़ जाती हैं। वहीं तापमान में बदलाव होने की वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और ऐसे में बीमारियों का खतरा रहता है। खुद को हेल्दी रखने के लिए डायट में बदलाव करना बहुत जरूरी है। बारिश के मौसम में फिट एंड फाइन रहने के लिए हम 6 छोटे बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो आपको जरूर अपनाने चाहिए।

1) कम खाएं दही

गर्मियों के मौसम में दही खाना हर कोई पसंद करता है। आयुर्वेद के मुताबिक बारिश के मौसम में दही की मात्रा कम करने की सलाह दी जाती है। खासतौर से रात के समय में दही से बचना चाहिए क्योंकि ये पाचन के लिए भारी होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे रात की जगह दिन में खाएं।

2) मिंट और हैवी खाने को कम खाएं

मिंट प्राकृतिक तौर पर ठंडी होती है। इसे ज्यादातर लोग गर्मियों में खाना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे ही आयुर्वेद गर्म जड़ी बूटियों और मसालों को खाने की सलाह देता है।

3) बहुत ज्यादा तरबूजा और खरबूजा खाना बंद करें

तेज गर्मी के दिनों में तरबूजा और खरबूजा खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि तेज गर्मी के दिनों में ये फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। हालांकि इन्हें बारिश के दिनों में अवॉइज करना चाहिए। इस मौसम में पाचन नेचुरली कमजोर हो जाती है, इसलिए इसे कम खाना बेहतर है।

4) घी ना छोड़ें

घी को ये छोड़कर ना छोड़ें कि गर्मियां खत्म हो गई हैं। मौसम बदलते ही बहुत से लोग इसे अपनी डायट से हटा देते हैं, लेकिन आयुर्वेद इसकी सलाह नहीं देता। थोड़ी मात्रा में इसे खाना फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के मुताबिक घी हेल्दी पाचन को सपोर्ट करता है, अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए।

5) रोजाना पानी वाले खाने को खाना बंद करें

गर्मियों के मौसम में पानी वाली चीजें शरीर को ठंडा रखने का काम करती है। लेकिन बारिश के मौसम में आयुर्वेद धीरे-धीरे पानी वाले को छोड़कर पौष्टिक और पके हुए खाने की सलाह देता है।

6) फाइन बॉडी के लिए क्या करें

बारिश के मौसम में फ्रेश खाना खाएं, गर्म पानी पिएं, मौसमी सब्जियों को खाएं, खाने में अदरक, जीरा और काली मिर्च को शामिल करें । इसके अलावा हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।