वेट लॉस करना है तो सबसे आसान हैं ये 5 योगासन, झटपट कम होगा वजन
Easy Yoga Pose For Weight Loss: वजन घटाने के लिए किसी भी तरह की एक्सरसाइज करना मुश्किल लगता है तो रोजाना ये 5 योगासन को करना शुरू कर दें। ये आपके शरीर को स्ट्रेच करने के साथ ही फिट रहने में मदद करेंगे।

वेट लॉस करना काफी सारे लोगों के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं होता। कारण है कठिन एक्सरसाइज। दरअसल, जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उनके लिए एक्सरसाइज कर पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें कुछ आसान योगा पोज के बार में पता हो। जिन्हें बिना उछले कूदे करने पर भी शरीर में जमा फैट पर असर पड़ता है और फिट होने में मदद मिलती है। खुद को स्लिम और फिट देखना चाहते हैं तो बस रोजाना ये 5 योगा पोज को करना शुरू कर दें।
साइड बेंडिग पोज
साइड बेंडिग पोज को रोजाना कम से कम 30 बार और ज्यादा से ज्यादा 100 बार रिपीट करना शुरू करने पर कमर के पास जमा फैट कम होना शुरू हो जाता है। ये एक्सरसाइज आसान है और मोटे लोगों के लिए करना आसान है क्योंकि इसमे उछलकूद नहीं करनी होती जिसकी वजह से शरीर को चोट लगने का डर कम होता है।
हस्तपादासन या अपवर्ड बेडिंग पोज
इस आसन को करने के लिए पैर और घुटनों को सीधा रखते हुए नीचे की ओर पूरी बॉडी को झुकाना होता है। ये एक्सरसाइज पेट, कमर के फैट को टारगेट करने के साथ ही जांघों और काल्फ मसल्स को स्ट्रांग बनाती है।
बैकबेंड पोज
बिगिनर्स के लिए बैकबैंड पोज में सबसे आसान वीरभद्रासन है। जिसे करने से पीठ मजबूत होती है और साथ ही पोश्चर को सही करने में मदद मिलती है।
भुजंगासन
भुजंगासन भी बिगिनर के लिए थोड़ी आसान एक्सरसाइज हो सकती है। जो ना केवल आपके पीठ और चेस्ट पर जमा फैट को टारगेट करती है बल्कि कंधे, गर्दन के दर्द को भी कम करती है और पोश्चर को सही करती है।
हॉर्सराइडिंग पोज या अश्वसंचालन पोज
अश्वसंचालन योगा या हॉर्स पोज करने से ना केवल पैरों की स्ट्रेचिंग होती है बल्कि ये कोर मसल्स को भी स्ट्रेच करता है। जिससे बेली फैट टार्गेट होता है और पोश्चर सही होता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


