फिटनेस कोच ने रोजाना ओट्स-चिया ब्रेकफास्ट खाकर कम किया 15 किलो वजन, वीडियो में बताई पूरी रेसिपी

Jan 14, 2026 04:35 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वजन कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन अमेरिकन फिटनेस कोच लौरा ने रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर ही अपना 15 किलो वजन कम कर लिया। चलिए बताते हैं उनके नाश्ते में क्या खास था।

फिटनेस कोच ने रोजाना ओट्स-चिया ब्रेकफास्ट खाकर कम किया 15 किलो वजन, वीडियो में बताई पूरी रेसिपी

वजन कम करने के लिए लोग डायटिंग करना शुरू कर देते हैं और जिम में एक्सरसाइज ज्यादा करते हैं। लेकिन फिटनेस कोच का कहना है कि आप हेल्दी खाना खाकर भी वजन कम कर सकते हैं। बस आपको खाने की सही मात्रा पता होनी चाहिए। अगर आप खाना ज्यादा खाएंगे, तो वजन कम नहीं होगा बल्कि बढ़ेगा। इसके अलावा अगर आप सही न्यूट्रिशन का पोर्शन खाते हैं, तो भी वेट लॉस हो सकता है। अमेरिकन फिटनेस कोच लौरा डेनिसन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रोजाना एक तरह का नाश्ता खाकर उन्होंने अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है और फिट बॉडी पाई है। चलिए बताते हैं वह क्या खाती थीं और उसे कैसे बनाती थीं।

क्या है नाश्ता

आपको 5 चीजों से इस नाश्ते को तैयार करना है और ये चीजें हैं- ओट्स, चिया सीड्स, फ्रूट्स, दूध, पीनट बटर। आप इन्हें मिलाकर ऐसे भी खा सकते हैं या फिर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। अब इसे बनाने का तरीका भी जान लीजिए।

बनाने का तरीका

आधा कप ओट्स, 2 चम्मच चिया सीड्स, 1 कप दूध, 1 चम्मच पीनट बटर और अपने फेवरेट फ्रूट्स (सेब, केला, स्ट्रॉबेरी) लेना है। पीनट बटर को छोड़कर बाकि सभी चीजों को इस मात्रा में मिलाकर रातभर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह फ्रिज से इसे निकालें और इसमें पीनट बटर डाल दें। अब आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं वरना मिक्सर में डालकर स्मूदी तैयार करें और पिएं।

फायदा

ओट्स, चिया सीड्स फायबर से भरपूर होता है, ऐसे में आपका ये पेट लंबे समय तक भरकर रखेंगे और वजन कम करने में हेल्प मिलेगी। इसके अलावा फ्रूट्स पानी से भरे हुए होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखेंगे। दूध शरीर में गुड फैट्स को ब़ढ़ाता है, इससे आप मोटे नहीं होते बल्कि हेल्दी होते हैं। पीनट बटर आप अच्छे टेस्ट के लिए डाल रहे हैं, इसे स्किप भी सकते हैं। यही सेम नाश्ता लौरा रोजाना खाती रहीं और उनका वजन 15 किलो कम हुआ।

अन्य डायट और रूटीन

लौरा ने लिखा है कि मैं सिर्फ इस नाश्ते पर नहीं डिपेंड थी, बल्कि अन्य मील्स भी लेती थीं। लेकिन सभी मील छोटे और लो कैलोरी वाले होते थे। नाश्ते के बाद वह सीधा लंच और फिर डिर करके सो जाती थीं। इसके अलावा वह पिलाटे, कार्डियो, स्क्वॉट्स जैसी कई एक्सरसाइज रूटीन के साथ करती थीं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;