Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस5 indoor plants will keep every corner of your home warm plants to stay warm and cosy this winter
सर्दियों में ठंड से हो जाता है बुरा हाल, घर के हर कोने में गर्माहट बनाए रखेंगे ये 5 इंडोर प्लांट्स

सर्दियों में ठंड से हो जाता है बुरा हाल, घर के हर कोने में गर्माहट बनाए रखेंगे ये 5 इंडोर प्लांट्स

संक्षेप: Indoor Plants To Stay Warm In Winters : घर को गर्म रखने वाले 5 इंडोर प्लांट्स, जो ना सिर्फ हवा की गुणवत्ता में सुधार करके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण में मौजूद नमी के स्तर को भी नियंत्रित करके ठंड का अहसास कम करवाते हैं।

Tue, 14 Oct 2025 05:38 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अगर आपका हाल भी ठंड से खराब होने लगता है, तो यह खबर आपको हल्की गर्माहट महसूस करवा सकती है। जी हां, आज आपको कुछ ऐसे इनडोर पौधों के बारे में बताएंगे जो ना सिर्फ हवा की गुणवत्ता में सुधार करके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण में मौजूद नमी के स्तर को भी नियंत्रित करके ठंड का अहसास कम करवाते हैं। इन पौधों को लगाने से घर प्राकृतिक रूप से गर्म महसूस होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 इंडोर प्लांट्स के बारे में।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर में गर्माहट रखने वाले 5 बेस्ट इंडोर प्लांट्स

स्नेक प्लांट

बेडरूम या लिविंग रूम में रखा जाने वाला यह पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे हवा शुद्ध बनी रहती है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह पौधा कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से उग जाता है, जो सर्दियों के लिए आदर्श है। आप इस पौधे को कम रोशनी या अप्रत्यक्ष सूरज की रोशनी वाली जगह पर रखें। इसके अलावा इस पौधे को ज्यादा पानी देने से बचें। ऐसा करने पर पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं।

पोथोस (मनी प्लांट)

पोथोस के हरे-भरे पत्ते कमरे को फ्रेश और वॉर्म लुक देते हैं। यह कम रोशनी में भी बढ़ता है और हवा में नमी बनाए रखता है। इस पौधे को सर्दियों में खिड़की के पास रखें। इस पौधे की मिट्टी को हल्का नम रखें, इसके लिए आप हफ्ते में एक बार पानी दें। यह पौधा हवा शुद्ध रखने के साथ घर की सजावट में चार-चांद लगाता है।

पीस लिली

स्पैथिफिलम की कुछ प्रजातियों को आमतौर पर स्पाथ या पीस लिली के रूप में भी जाना जाता है। पीस लिली को नमी पसंद है, इसलिए आप उन्हें बाथरूम में भी रख सकते हैं क्योंकि वहां नमी अधिक होती है। यह पौधा वातावरण से नमी को सोखकर कमरे में गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है। ऐसा करते हुए पीस लिली इनडोर हीटिंग सिस्टम से होने वाली शुष्कता से भी लड़ता है। इसके सफेद फूल कमरे को शांत और सुंदर बनाते हैं। इस पौधे को कमरे की ऐसी जगह पर रखें जहां, सूरज की रोशनी सीधे ना पड़ती हो। पौधे की मिट्टी को नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें।

एरिका पाम (अरेका पाम)

यह एक इनडोर पौधा है जो कमरे के तापमान को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और हवा को शुद्ध करने में सहायक होता है। इसके पंख जैसे पत्ते गर्माहट का एहसास करवाते हैं। आप इसे लिविंग रूम के खाली कोनों में रखकर उस जगह को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

स्पाइडर प्लांट

यह पौधा हवा को शुद्ध करता है। स्पाइडर प्लांट फॉर्मेल्डिहाइड, जाइलीन और टोल्यूनि जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित करके हवा में ऑक्सीजन छोड़ता है। इसके लटकते पत्ते घर को सर्दियों में सजावटी और आरामदायक लुक देते हैं। समय-समय पर पत्तियों को ट्रिम करवाते रहें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।