खराब पाचन का कारण बनती हैं ये 5 आदतें, हेल्दी गट के लिए आज ही सुधारें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाचन की समस्याएं कई कारणों से होती है, लेकिन आपकी कुछ आदतें भी खराब पाचन का कारण बनती हैं। यहां एक्सपर्ट से जानिए हेल्दी गट के लिए किन 5 आदतों को सुधारें।

5 habits cause poor digestion

पाचन तंत्र हमारे शरीर के लिए इंजन की तरह काम करता है। अगर इसमें थोड़ी भी गड़बड़ी हो जाए तो पूरे दिन खराब हो जाता है। वैसे तो पाचन से जुड़ी समस्या होना कॉमन है, लेकिन सही समय पर इन दिक्कतों का इलाज होना भी बहुत जरूरी है। कई बार पाचन से जुड़ी समस्या होने पर लोग घरेलू उपायों को अपनाते हैं, लेकिन अगर ये समस्या रोजाना हो रही है तो आपको सिर्फ अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत होती है। इंस्टाग्राम पर हार्मोन स्वास्थ्य और वेट लॉस एक्सपर्ट लीमा महाजन ने खराब पाचन का कारण बनने वाली 5 आदतों के बारे में बताया है। इसी के साथ उन्होंने हेल्दी गट के लिए कुछ आदतों को अपनाने के बारे में कहा है।

खराब पाचन का कारण बनने वाली 5 आदतें

1) स्ट्रॉ, च्युइंग गम, खाना खाते समय बात करने की आदत पाचन की समस्या का कारण बन सकती है। इससे हवा निगलने की समस्या होती है, जिसकी वजह से गैस बहुत ज्यादा बनती है।

2) जल्दी-जल्दी, फोन देखकर खाने पर आप खाने को ठीक तरह से चबाते नहीं हैं तो आंतों में फर्मेंटेशन ज्यादा होती है।

3) खाना खाते समय ध्यान न देने पर पाचन एंजाइमों की प्रतिक्रिया कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से पाचन स्लो हो जाता है।

4) खाना खाने के तुरंत बाद बैठने से पेट खाली होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिससे पेट में गैस फंसी रह जाती है और भारीपन महसूस होता है।

5) खाने के बीच ज्यादा देर का गैप न रखें। ये आंतों की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया रोकता है और पेट फूलना बढ़ जाता है।

हेल्दी गट के लिए फायदेमंद आदतें

1) खाने के एक टुकड़े को 20 से 30 बार चबाकर खाएं। इससे पाचन में सुधार होता है और गैस कम बनती है।

2) बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाने के समय फोन देखते हैं। ये आदत तनाव बढ़ाती है इसलिए तनाव के बिना खाना खाना। जब आप रिलैक्स होकर खाना खाते हैं तो खाते हुए पचाने का मोड एक्टिव हो जाता है।

3) खाना खाने के बाद 10-15 मिनट टहलें। ऐसा करने से आंत की चुस्ती में सुधार होता है और पेट फूलना कम होता है।

4) पानी सामान्य रूप से पिएं, आजकल की ट्रेंडी स्ट्रॉ वाली बोतलों से पीने से बचें। ऐसा करके आप एक्सट्रा हवा अंदर जाने से रोकता है।

5) खाने के बीच 3 से 4 घंटे का अंतराल रखें। ये पाचन क्रिया को सुचारू रखता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसखराब पाचन का कारण बनती हैं ये 5 आदतें, हेल्दी गट के लिए आज ही सुधारें