Yogasana For Hip Fat: हिप पर चढ़ी चर्बी भद्दी लगती है तो रोजाना करें ये योगासन
Yoga Poses For Hip Fat: हिप के आसपास जमा फैट को घटाना है तो हर दिन इन चार योगासन का अभ्यास करें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

लगातार घंटों बैठे रहने की वजह से ज्यादातर लोगों के कमर के निचले हिस्से और हिप के आसपास फैट जमा होने लगता है। वहीं महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी भी हिप पर फैट का कारण होती है। ऐसे में रोजाना इन योगासन का अभ्यास हिप और कमर के आसपास जमा फैट को कम करने में मदद कर सकती है।
अर्ध चंद्रासन
अर्ध चंद्रासन बॉडी को बैलेंस करने के साथ ही स्टेबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही कमर की चर्बी और साइड पर जमा हो रही चर्बी को घटाने के लिए भी मदद करता है। अर्ध चंद्रासन करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें।
सबसे पहले मैट के ऊपर बिल्कुल सीधा खड़ा हो जाएं।
फिर पैरों को पीछे की तरफ फैलाएं और बिल्कुल सीधा करें। जिससे कि दोनों पैरों के बीच में 90 डिग्री का कोण बन जाए।
अब शरीर को आगे की तरफ झुकाएं और हाथों को जमीन पर टिकाएं। साथ ही दूसरे हाथ को ऊपर हवा में करें।
दोनों पैरों को बारी-बारी से हवा में उठाएं और अर्ध चंद्रासन का अभ्यास करें। ये हिप पर जमा फैट को कम करने में मदद करेगा।
उत्काटासन
उत्कटासन यानी चेयर पोज। इस पोज को करने के लिए हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और दोनों पैरों को मोड़ते हुए कुर्सी पर बैठने के जैसा पोज बनाएं। बार-बार इसे रिपीट करें। इस आसन को करने से हिप के निचले हिस्से पर जमा फैट को कम होने में मदद मिलती है।
परिवृत्त पार्श्वकोणासन
परिवृत्त पार्श्वकोणासन करने से ना केवल डाइजेशन सही होता है बल्कि पेट पर जमा फैट को भी घटाने में मदद मिलती है। साथ ही हिप पर जमा जिद्दी फैट को भी घटाता है। इस आसन को करने के लिए ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
फिर दाहिने पैर को आगे की तरफ रखें और आगे की ओर कमर को झुकाएं।
दाहिनी तरफ शरीर को झुकाते हुए हाथों को जोड़ें। रोजाना इस आसान का अभ्यासन हिप की चर्बी घटाने में मदद करेगा।
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन बहुत ही बेसिक योगा पोज है लेकिन तेजी से कमर और पेट पर असर दिखाता है। इस योगासन को करने से शरीर को स्ट्रेच करना भी आसान हो जाता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


