Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस4 types of tongue twist exercise reduce double chin neckline wrinkle gives sharp jawline boost memory power younger look
योगा एक्सपर्ट से जानें जीभ से की गई ये 4 एक्सरसाइज डबल चिन घटाएगी और बढ़ाएगी कंसन्ट्रेशन

योगा एक्सपर्ट से जानें जीभ से की गई ये 4 एक्सरसाइज डबल चिन घटाएगी और बढ़ाएगी कंसन्ट्रेशन

संक्षेप:

Facial Yoga Exercise: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के चेहरे पर डबल चिन और नेकलाइन पर दिख रहीं गहरी लाइनें उम्र को और भी ज्यादा दिखाती हैं। ऐसे में ये 4 टंग एक्सरसाइज फेस को यंग दिखाने में मदद करेंगी। योगा टीचर से जानें कैसे करें?

Jan 16, 2026 02:12 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप 30 के ऊपर वाली एज ग्रुप में शामिल हो चुकी हैं, तो समय आ चुका है कि अपनी सेहत पर फोकस करें। जरा सी लापरवाही आपकी सुंदरता के साथ ही सेहत को भी बिगाड़ना शुरू कर देगी। डबल चिन, नेकलाइन पर बन रही गहरी लाइनें, ब्रेन फॉग जैसी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़े उससे पहले ही बिल्कुल सरल सी लगने वाली इन एक्सरसाइज को करना शुरू कर दें। जिसे आप एक जगह बैठकर करेंगी और चेहरे पर इंप्रूवमेंट कुछ समय बाद खुद ही नजर आएंगी। योगा टीचर जूही कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जीभ से की जाने वाली 4 तरह की वर्कआउट को शेयर किया है। जिसे आप भी आसानी से कर सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डबल चिन रिड्यूस एक्सरसाइज

डबल चिन से परेशान है तो बस ये एक्सरसाइज करें।

  • सबसे पहले जीभ को ऊपरी तालु से सटाकर मुंह को बंद कर लें।
  • अब गर्दन को एक बार ऊपर और एक बार नीचे की तरफ करें।
  • इस प्रोसेस को 10-20 बार रोजाना करें। ऐसा करने से आपको कभी भी डबल चिन की प्रॉब्लम नहीं होगी।

टंग रोलिंग एक्सरसाइज

जीभ को अपने मुंह के आसपास यानी होठों के अंदर चारों तरफ क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाएंगी। तो ये एक्सरसाइज आपकी मेमोरी को इंप्रूव करेगी। कंस्टन्ट्रेशन की समस्या नहीं होगी और ब्रेन फॉग जैसी प्रॉब्लम नहीं होगी।

गर्दन की स्किन को टाइट रखेगी ये एक्सरसाइज

जीभ को बाहर की तरफ एक इंच निकालें और गर्दन को 45 डिग्री ऊपर की तरफ उठाकर लेफ्ट एंड राइट घुमाएं। इस प्रोसेस को रोजाना 10-20 बार करें तो ये गर्दन पर दिखने वाली लाइनों को नहीं पड़ने देगा और नेकलाइन की स्किन फर्म बनी रहेगी। साथ ही जॉलाइन भी शार्प बनी रहेगी।

जॉलाइन बनेगी शार्प

अगर डबल चिन को घटाना है, नेकलाइन पर लाइंस नहीं चाहती और जॉलाइन शार्प बनाना है तो जीभ को बाहर निकालकर नाक छूने की कोशिश करें। फिर गर्दन को ऊपर और नीचे करीब 10-20 बार करें। ऐसा करने से फेस को यंग दिखने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो डायटीशियन ने शेयर की खास ड्रिंक
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।