17 साल एक्सपीरिएंस वाली न्यूट्रिशनिस्ट ने  बताया आखिर क्यों हिप और पेट पर फैट स्टोर होता है?

17 साल एक्सपीरिएंस वाली न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया आखिर क्यों हिप और पेट पर फैट स्टोर होता है?

संक्षेप:

Fat on hip and belly causes: एक्सरसाइज और डाइट सही होने के बाद भी बेली और हिप के पास से फैट आसानी से नहीं जा रहा है तो इसके लिए ये 5 कारण जिम्मेदार होते हैं। 17 साल एक्सपीरिएंस वाली न्यूट्रिशनिस्ट हर्षिता ने शेयर किए कारण।

Nov 12, 2025 10:35 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

हेल्दी डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया है। पिछले कई महीनों से एक्सरसाइज भी कर रही हैं। बॉडी के कई सारे हिस्सों से फैट भी कम होना शुरू हो गया है। लेकिन ये क्या हिप और बेली पर जमा फैट वैसे का वैसा ही दिख रहा है। हिप और पेट पर जमा फैट केवल खानपान की वजह से ही नहीं होता। कई बार इसके लिए हार्मोंस जिम्मेदार होते हैं। न्यूट्रिशन कोच हर्शिता ने इंस्टाग्राम पर पुराने पोस्ट में शेयर किया है। अगर हिप और बेली पर जमा फैट आसानी से नहीं जा रहा है तो इसके लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं। जिन्हें फिक्स करना बेहद जरूरी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जरूरत से ज्यादा एस्ट्रोजन

जब शरीर में प्रोजेस्ट्रॉन की मात्रा कम होती है और बहुत ज्यादा मात्रा में एस्ट्रोजन होता है। तो ये शरीर मे फैट का एक्यूमेलेशन बढ़ा देता है। जिसकी वजह से हिप्स और जांघों पर फैट स्टोर होता है। एस्ट्रोजन हार्मोंस तीन तरह का होता है। एस्ट्रोन जो मेनोपॉज के समय बॉडी प्रोड्यूस करती है। एस्ट्रोडियल हार्मोन को महिलाएं रिप्रोडक्टिव एज में प्रोड्यूस करती हैं। वहीं एस्ट्रीयल हार्मोन को प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी प्रोड्यूस करती है। एस्ट्रोजन अक्सर स्किन के नीचे स्टोर होता है। अगर बॉडी में एस्ट्रोजन की मात्रा ज्यादा है तो उसे कम करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पालक, मेथी, ब्रोकली जैसे फूड खाएं और साथ ही प्लास्टिक, आर्टीफिशियल फ्रेगरेंस से दूर रहें।

एल्कोहल की वजह से

अगर लिवर में एल्कोहल की मात्रा ज्यादा होगी तो भी पेट का फैट कम नहीं होगा। ज्यादा एल्कोहल की वजह से हार्मोनल डिस्टर्बेंस होती है और जिद्दी फैट जमा होता है। गर्म जीरा, अजवाइन का पानी मॉर्निंग में पीना हेल्पफुल होता है।

हेल्दी मील है जरूरी

अगर आपका हेल्दी मील सही तरीके से बैलेंस नहीं है तो इंसुलिन स्पाइक हो सकता है। इसलिए डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट की मात्रा बैलेंस होनी चाहिए।

स्ट्रेस हो सकता है कारण

अगर आपको लग रहा कि आप स्ट्रेस नहीं ले रहे लेकिन बॉडी को सबसे पहले स्ट्रेस का अनुभव हो जाता है। जिसकी वजह से हाई कॉर्टिसोल बेली में फैट का स्टोरेज बढ़ा देता है। खाने के पहले दो मिनट सांसों को रोककर रिलैक्स हों। ये आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करेगी।

खराब स्लीप, गट इश्यू और प्रोसेस्ड फूड

अगर स्लीप क्वालिटी खराब है तो ये कार्टिसोल बढ़ाती है और फैट पेट और हिप्स पर स्टोर होता है। वहीं खराब गट की वजह से भी पेट पर फैट नजर आता है और अगर आप हेल्दी फूड का भी प्रोसेस्ड वर्जन खाते हैं तो ये शरीर में फैट बढ़ाता है। इसलिए अपने डाइट और एक्सरसाइज के साथ ही इन छोटी चीजों का ध्यान रखें। जिससे हिप और बेली पर स्टोर फैट खत्म हो।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।