Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस10 simple ways to reduce stress in daily life naturally
स्ट्रेस कम करने के ये हैं 10 तरीके, तनाव से मिलेगी राहत मन रहेगा खुश

स्ट्रेस कम करने के ये हैं 10 तरीके, तनाव से मिलेगी राहत मन रहेगा खुश

संक्षेप:

स्ट्रेस आज के दौर का जरूरी हिस्सा बन चुका है। हर दूसरा व्यक्ति तनाव से परेशान है और इस वजह से लोगों में हार्ट अटैक, हाई बीपी, नींद की कमी हो रही है। अगर आप भी स्ट्रेस में रहते हैं, तो कुछ आदतों को अपनाकर छुटकारा पा सकते हैं।

Jan 06, 2026 04:50 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सबसे पहले आपको ये देखना है कि सबसे ज्यादा आपको किस चीज से स्ट्रेस हो रहा है। अगर ऑफिस के काम का प्रेशर है तो उसे नए तरीके से टैकल करने की कोशिश करें। अगर फिर भी चीजें सही नहीं हो रही, तो दूसरी नौकरी तलाश करना शुरू करें। जिंदगी से बढ़कर कुछ भी नहीं है और अगर स्ट्रेस से बीमार पड़ जाएंगे तो ये सब किस काम का। अगर कार-घर के लोन, परिवार की जिम्मेदारी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाला स्ट्रेस है, तो फैमिली मेंबर्स से बात करें। बात करने से हर समस्या का समाधान हो सकता है। जब आप अपने स्ट्रेस की जड़ को जान लेंगे, तो आधी चीजें वही खत्म हो जाएंगी। फिर आपको बस ये सोचना है कि इसका समाधान क्या है चिंता करके कोई फायदा नहीं होने वाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्ट्रेस कम करेंगे ये तरीके-

1- मॉर्निंग रूटीन- सुबह जल्दी उठे जैसे 6-7 बजे तक उठ जाए और 10 मिनट मेडिटेशन करें। गुनगुना पानी पिएं और फिर फ्रेश होने या नहाने के लिए जाएं। फिर 10 मिनट आपको पूजा करनी चाहिए, जैसे कोई मंत्र या पाठ करें। इससे मन को शांति और सुकून मिलता है।

2- वॉक-रनिंग- सुबह की आदतों में रनिंग, वॉक, साइकिलिंग भी शामिल करें। रनिंग या साइकिलिंग करने से मन शांत होता है और शरीर में एनर्जी भी आती है। स्ट्रेस फ्री होने के साथ इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

walking

3- हेल्दी नाश्ता- आप ऐसा सोच लीजिए कि स्ट्रेस किसी भी चीज का नहीं है और आपको हेल्दी रहने के लिए अच्छा नाश्ता खाना है। अब आप नाश्ते में क्या खाना चाहेंगे, बस वही चीज बनाकर खाएं। ओट्स, ऑमलेट, अंडा, स्मूदी जैसे कई अच्छे ऑप्शन्स हैं।

4- मी टाइम- कामकाज, रिलेशनशिप, फैमिली प्रेशर को आधे घंटे के लिए छोड़कर मी टाइम जरूर निकालें। इससे आपका मूड अच्छा रहेगा और दिमाग क्रिएटिव हो जाएगा। मी टाइम में आप किताबें पढ़ें या कोई फिल्म सीरीज देख सकते हैं। इसके अलावा अपनी पसंद की चीजें भी कर सकते हैं।

5- दोस्तों से मिलें- कहा जाता है दोस्त बीते वक्त का आईना होता है। अगर आप अपने अच्छे वक्त को याद करना चाहते हैं और ठहाके मारकर हंसना चाहते हैं, तो दोस्तों से मिलना शुरू करें। हफ्ते में एक बार दोस्तों से जरूर मिलें।

6- वाइफ-फैमिली आउटिंग- हम अक्सर सिर्फ कामकाज में फंसकर रह जाते हैं और बाहर आने-जाने का समय नहीं निकाल पाते। एक जगह बंधे रहने से दिमाग भी थक जाता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए आउटिंग प्लान करें। फैमिली या वाइफ के साथ डेट पर या फिर कही आस-पास घूमने जाएं।

screen time

7- स्क्रीन टाइम कम करें- अपने स्क्रीन टाइम को कम करने की कोशिश करें। शोध के मुताबिक, सोशल मीडिया से ज्यादा लोग स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी की लाइफ अच्छी दिखती है, जो हमें निराश कर देती है। इसलिए स्क्रीन टाइम कम करें।

8- वर्कआउट- वर्कआउट से सिर्फ शरीर हेल्दी और फिट नहीं होता बल्कि इससे स्ट्रेस भी कम हो जाता है। दिनभर की थकान और स्ट्रेस को कम करने के लिए आधे घंटे के लिए जिम जरूर जाएं। लड़कियां डांस या जुम्बा क्लास का सहारा ले सकती हैं।

9- गुड स्लीप- स्ट्रेस का सबसे बड़ा कारण कम नींद भी होता है। आजकल लोग देर रात तक जगते हैं और फिर सुबह बिजी लाइफ शुरू हो जाती है। जब कुछ भी प्रोडक्टिव नहीं होता तो लोगों को स्ट्रेस होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें।

10- गोल्स सेट करें- अपनी पर्सनल डायरी बनाएं, जिसमें आप अपना स्ट्रेस के कारण लिखें और साथ ही अपने फ्यूचर के गोल्स भी लिखें। अब गोल्स को पूरा करने के लिए मेहनत करना शुरू करें और स्ट्रेस को कम करने के लिए सभी आदतों को अपनाएं। इससे भी मदद मिलेगी। कहते हैं लिखने से दिल हल्का हो जाता है, अगर आप किसी से बात शेयर नहीं कर पाते तो लिखें।

सुझाव- स्ट्रेस कम करने के लिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद भी ले सकते हैं, ये बिल्कुल भी बुरा नहीं है। बल्कि इससे आने वाली किसी भी गंभीर बीमारी का शिकार बनने से आप बच सकते हैं। ये सभी आदतें भी आप अपनाकर देखें, ये सिर्फ आपको हेल्दी ही नहीं बल्कि खुश भी रखेंगी।

ये भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण हैं फिट 'मॉम', डिलीवरी के बाद वेट लॉस के लिए फॉलो किया ये रूटीन
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।