Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनyeh rishta kya kehlata hai fame shivangi joshi looks stylish hot in her mini skirt pink top barbie doll new year look
नए साल पर शिवांगी जोशी ने कैरी किया 'बार्बी डॉल' लुक, पिंक स्कर्ट-टॉप पहनें स्टाइल में दिखी क्यूटनेस

नए साल पर शिवांगी जोशी ने कैरी किया 'बार्बी डॉल' लुक, पिंक स्कर्ट-टॉप पहनें स्टाइल में दिखी क्यूटनेस

संक्षेप:

शिवांगी नए साल पर गुलाबी मिनी स्कर्ट और टॉप में नजर आईं। जिसमें वो किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं। सोशल मीडिया पर शिवांगी की तस्वीरें देखकर फैंस उन्हें बॉर्बी डॉल बता रहे हैं।

Jan 02, 2026 11:56 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नायरा' का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी ने नए साल पर फैंस को अपने 'बॉर्बी डॉल' लुक से बेहद इंप्रेस कर दिया। शिवांगी आमतौर पर फैंस को साड़ी और गाउन वाले लुक में नजर आती हैं। लेकिन इस बार उनका न्यू ईयर लुक बाकी समय से बिल्कुल अलग और स्टानिंग था। बता दें, शिवांगी नए साल पर गुलाबी मिनी स्कर्ट और टॉप में नजर आईं। जिसमें वो किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं। सोशल मीडिया पर शिवांगी की तस्वीरें देखकर फैंस उन्हें बॉर्बी डॉल बता रहे हैं। शिवांगी इन तस्वीरों में पिंक कलर के प्यारे से टेडी बियर को हग करती हुई नजर आ रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के धुरंधर का दिखा बालोची स्वैग, रॉयल लुक देंगे टॉप 5 पठानी कुर्ता

शिवांगी ने पहना स्ट्रैपलेस टॉप

शिवांगी ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए स्टाइलिश बनाने के लिए स्ट्रैपलेस प्लेन टॉप कैरी किया हुआ है। जिसमें उनके कंधे हाइलाइट हो रहे हैं। टॉप की बेबी पिंक टोन बेहद एलिगेंट होने के साथ शिवांगी की स्किन टोन से मैच कर रही है। शिवांगी के हॉल्टर नेकलाइन ने उनके लुक को और भी मॉर्डन और ट्रेंडी बनाए रखा है।

शिवांगी की बॉडी फिटेड मिनी स्कर्ट

हाई वेस्ट प्लेन टॉप के साथ अपने लुक को स्टाइलिश बनाए रखने के लिए शिवांगी ने मिनी स्कर्ट कैरी की हुई है। जो ड्रेस वाली फील दे रहा है। इस स्कर्ट का बॉडी फिटेड डिजाइन और पिंक और वाइट चेक प्रिंट शिवांगी के फिगर को हाइलाइट कर रहे हैं। टॉप-स्कर्ट दोनों लाइट कलर के होने की वजह से शिवांगी के लुक को सॉफ्ट बना रहे हैं।

इयररिंग्स और हेयर बो ने कंप्लीट किया लुक

शिवांगी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में हार्ट शेप वाले इयररिंग्स और बालों में वाइट कलर का बो लगाया हुआ है। इस तरह की बो वाली हेयर एक्सेसरी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप भी किसी पार्टी फंक्शन में इस तरह के लुक को कैरी करके अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।