
स्वेटर पहनकर बिगाड़ लेती हैं लुक, तो सीख लें सर्दियों में साड़ी स्टाइल करने के ये टिप्स!
कई बार महंगी साड़ी इसलिए भी खराब हो जाती है, क्योंकि आपने सर्दियों में उसे ठीक से स्टाइल ही नहीं किया। तो अब सवाल है कि भला सर्दियों में साड़ी कैसे पहने कि ठंड भी लगे और स्टाइल में कोई कसर बाकी ना रहे? आइए जानते हैं-
साड़ी इंडियन विमेन के वॉर्डरोब का अहम हिस्सा हैं। चाहे सर्दी हो या गर्मी, डेली वियर हो या कोई खास मौका, उन्हें आप ज्यादातर साड़ी में ही देखेंगे। नो डाउट साड़ी देखने में बहुत खूबसूरत लगती है लेकिन सर्दियों में अगर इसे ठीक से स्टाइल ना किया जाए, तो पूरा लुक अजीब लग सकता है। साड़ी के साथ शॉल लें या कार्डिगन वियर करें, ब्लाउज डिजाइन कैसा रखें, ऐसे तमाम सवाल मन में आते हैं साड़ी स्टाइलिंग को ले कर। कई बार तो महंगी साड़ी इसलिए भी खराब हो जाती है, क्योंकि आपने सर्दियों में उसे ठीक से स्टाइल ही नहीं किया। तो अब सवाल है कि भला सर्दियों में साड़ी पहने तो पहने कैसे कि ठंड भी लगे और स्टाइल में कोई कसर बाकी ना रहे? ड्रेपिंग एक्सपर्ट हिना गेहानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी बारे में बताया है, आइए जानते हैं।
ट्रेडिशनल ब्लाउज को करें रिप्लेस
सर्दियों में साड़ी के साथ स्टाइलिश लुक चाहिए और ठंड से भी बचना है, तो सबसे पहले अपने ब्लाउज पीस के साथ एक्सपेरिमेंट करें। एक्सपर्ट कहती हैं कि आप अपने रेगुलर ब्लाउज को टर्टल नेक टॉप या कार्डिगन से रिप्लेस कर सकती हैं। इससे काफी स्ट्रक्चर्ड लुक आता है। आप मैचिंग स्वेटर को भी ब्लाउज की तरह स्टाइल कर सकती हैं। स्टाइल के साथ-साथ गर्माहट बनी रहेगी।
लॉन्ग कोट के साथ स्टाइलिश लगेगी साड़ी
साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो सर्दियों में आपके पास कोट तो होना ही चाहिए। साड़ी के साथ ये काफी स्टाइलिश लुक देता है। ध्यान रखें कोट थोड़ा लॉन्ग ही हो, अगर छोटी लंबाई वाला कोट है तो काफी अजीब सा लुक दे सकता है। आप ऑकेजन के हिसाब से सिंपल, वेलवेट या एंब्रॉयड्री वाले कोट ले सकती हैं।

साड़ी को ब्लेजर और बेल्ट के साथ स्टाइल करें
थोड़ी सी एक्सेसरीज के साथ सिंपल से आउटफिट को भी स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। हिना कहती हैं कि सर्दियों में परफेक्ट रहेगा कि आप ब्लेजर और बेल्ट के साथ साड़ी को स्टाइल करें। इनके साथ आप अलग-अलग ड्रेपिंग लुक ट्राई कर सकती हैं। ऑफिस जाती हैं तो फॉर्मल लुक के लिए ये एकदम परफेक्ट रहेंगे।
साड़ी के साथ शॉल कैरी करें
हल्की ठंड हो या कड़ाके की, साड़ी के साथ शॉल लेना सही रहता है। ये सिर्फ ठंड से ही नहीं बचता बल्कि आप इसे फैशन स्टेटमेंट की तरह भी कैरी कर सकती हैं। आजकल डिजाइनर शॉल आने लगे हैं, जो स्पेशल ऑकेजन के लिए परफेक्ट रहेंगे। बस ध्यान रखें कि शॉल को वर्टिकली ड्रेप करें, इससे लुक बल्की नहीं लगेगा। वहीं अगर आपकी साड़ी ज्यादा हेवी है, तो शॉल हल्का कैरी करें ताकि बैलेंस बना रहे।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




