
सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए टर्टलनेक स्वेटर को ऐसे करें कैरी, एलीगेंट लुक देंगे ये फैशन टिप्स
Turtleneck Sweater Fashion Tips : टर्टलनेक स्वेटर का फैशन बेहद स्टाइलिश और आरामदायक फैशन पीस माना जाता है। इसका हाई-नेक डिजाइन न सिर्फ ठंड से बचाव करता है, बल्कि पूरे आउटफिट में एक क्लासी और एलिगेंट लुक भी जोड़ देता है।
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही विंटर फैशन में भी बदलाव देखने को मिलता है। कुछ साल पहले तक हुडी जैकेट ने कॉलेज गोइंग से लेकर ऑफिस जाने वाले युवाओं के दिल पर राज किया तो अब लोगों को टर्टलनेक स्वेटर का फैशन खूब पसंद आ रहा है। टर्टलनेक स्वेटर का फैशन बेहद स्टाइलिश और आरामदायक फैशन पीस माना जाता है। इसका हाई-नेक डिजाइन न सिर्फ ठंड से बचाव करता है, बल्कि पूरे आउटफिट में एक क्लासी और एलिगेंट लुक भी जोड़ देता है। इसके अलावा इस फैशन पीस की एक और चीज जो इसे खास बनाती है वो है, इसका हर आउटफिट के साथ सूट करना। ब्लेजर से लेकर कोट और जींस के साथ इसका मिनिमल और क्लासिक स्टाइल महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच काफी पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे इस सर्दी टर्टलनेक स्वेटर को कैरी करके आप अपने लुक को बेहद क्लासी बना सकते हैं।
ध्यान से चुनें रंग
टर्टलनेक स्वेटर खरीदते समय हमेशा न्यूट्रल कलर्स (ब्लैक, ग्रे, नेवी ब्लू, बेज) का चुनाव करें। ये रंग हर तरह के आउटफिट के साथ मैच करके पहनने वाले व्यक्ति को स्लिम लुक देते हैं। अगर आप अपने लिए स्टेटमेंट लुक चाहते हैं तो बोल्ड कलर्स (रेड, एमराल्ड ग्रीन, मस्टर्ड) ट्राई करें। डार्क स्किन टोन वाले लोग अपने लिए वॉर्म कलर्स (ब्राउन, ऑरेंज) बेस्ट, जबकि फेयर स्किन के लिए कूल टोन्स (ब्लू, ग्रे) सूट करेगा।
लेयरिंग का कमाल
टर्टलनेक को ब्लेजर, लेदर जैकेट या लॉन्ग कोट के अंदर पहनें। यह आपको बाहर से कैजुअल और अंदर से वार्म लुक देगा। इस तरह के स्वेटर में आपको स्कार्फ पहनने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि गर्दन पहले से कवर्ड रहती है। आप पतली सी टर्टलनेक को शर्ट के ऊपर पहनकर फॉर्मल लुक क्रिएट कर कते हैं। आपका यह लुक ऑफिस के लिए परफेक्ट रहेगा।
बॉटम्स के साथ करें मैचिंग
कैजुअल डे आउटिंग के लिए स्लिम फिट जींस के साथ टक-इन करके आप एक स्मार्ट लुक पा सकते हैं। वहीं फॉर्मल मीटिंग्स में ट्राउजर्स और वूलन हाई-वेस्ट पैंट्स के साथ टर्टलनेक टक करें। महिलाएं स्कर्ट्स, मिडी या प्लेड स्कर्ट के साथ बेल्ट ऐड करके फेमिनिन टच दे सकती हैं। स्वेटर अगर ओवरसाइज्ड है, तो टाइट बॉटम्स पहनकर लुक को बैलेंस करें।
एक्सेसरीज से एनहैंस करें लुक
इस तरह के स्वेटर के साथ वॉच और ब्रेसलेट जैसी मिनिमल ज्वेलरी कैरी करें क्योंकि स्वेटर खुद हाईलाइट है। बात अगर बूट्स की करें तो चेल्सी या एंकल बूट्स आपके लुक को कंप्लीट करने में आपकी मदद करेंगे। इस तरह के स्वेटर के साथ बड़े इयररिंग्स या नेकलेस अवॉइड करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




