
कैसा लहंगा आप पर सुंदर लगेगा? बॉडी शेप देखकर अभी पता करें!
Fashion Tips: आपकी बॉडी शेप पर भी डिपेंड करता है कि आपके ऊपर कैसा लहंगा ज्यादा अच्छा लगेगा। अब अगर आने वाले फेस्टिव या वेडिंग सीजन में लहंगा पहनने के सोच रही हैं, तो शॉपिंग से पहले ये टिप्स जरूर देख लें।
फेस्टिव सीजन हो या शादियों के फंक्शन, लहंगा ऐसा आउटफिट है जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाता है। किसी खास की शादी पर तो लहंगा पहनना बिल्कुल बनता है। खैर, ये बताइए आप अपना लहंगा सिलेक्ट कैसे करती हैं? महज डिजाइन और रंग देखकर करती हैं, तो हो सकता है आप पर आपका लहंगा उतना सूट ही ना हो। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि आपकी बॉडी शेप पर भी डिपेंड करता है कि आपके ऊपर कैसा लहंगा ज्यादा अच्छा लगेगा। अब अगर आने वाले फेस्टिव या वेडिंग सीजन में लहंगा पहनने के सोच रही हैं, तो शॉपिंग से पहले ये टिप्स जरूर देख लें।

शॉर्ट हाइट है, तो ऐसा लहंगा आप पर सूट होगा
अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है, तो आपको हाई वेस्ट वाले लहंगे चूज करने चाहिए। इनसे आपकी हाइट बैलेंस लगती है। आजकल मोनोक्रोम लहंगे यानी ऊपर से नीचे तक एक ही रंग के लहंगे भी खूब ट्रेंड में हैं, आप उन्हें भी ट्राई कर सकती हैं। प्रिंट्स की बात करें तो वर्टिकल स्ट्राइप्स या पैटर्न चूज करें। ये आपको नेचुरली लंबा दिखाते हैं।
लंबी हाइट और स्लिम फिगर पर ऐसे लहंगे अच्छे लगेंगे
अगर आपकी हाइट लंबी है और फिगर स्लिम है, तो आपके लिए लो वेस्ट लहंगा एक अच्छा ऑप्शन रहेंगे। इसके अलावा आप लेयर्ड लहंगा भी ले सकती हैं, ये काफी ट्रेंडी और सुंदर लुक देते हैं। प्रिंट्स की बात करें तो आपके लिए बोल्ड प्रिंट्स बेस्ट रहेंगे। वहीं थोड़ा हेवी लुक चाहती हैं, तो सर्किल लहंगा चूज करें।
हेवी आर्म्स और बस्ट हैं तो ऐसे चुनें लहंगा
अगर आपका बस्ट एरिया और आर्म्स हेवी साइड पर हैं, तो आपको ज्यादा घेरदार लहंगे सिलेक्ट करने चाहिए। ऐसे लहंगे चुनें जिनपर खूब सारी डिजाइन डिटेलिंग हों। इससे ओवरऑल लुक बैलेंस हो जाता है। आर्म्स थोड़ी स्लिम लगें, इसके लिए एल्बो लैंथ, थ्री फोर्थ स्लीव्स या फुल स्लीव्स स्टिच कराएं।
लोअर बॉडी हेवी है, तो ऐसा लहंगा लें
अगर आपकी लोअर बॉडी यानी थाई और हिप्स थोड़े हेवी साइड पर हैं, तो आपको ए लाइन लहंगा चूज करना चाहिए। खास ध्यान रखें कि ब्लाउज पीस थोड़ा हेवी हो, यानी उसपर भर-भर के डिटेलिंग हों, नेकलाइन सुंदर हो। इससे सारा ध्यान अपर बॉडी की तरफ शिफ्ट हो जाता है और ओवरऑल एक बैलेंस लुक मिलता है।
(All Images Credit: Pinterest)

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


