
किस साड़ी के साथ कैसा ब्लाउज सिलवाना चाहिए? इमेज कोच आशी ने बताए स्टाइलिंग सीक्रेट
Blouse and Saree Combinations: अक्सर ब्लाउज स्टिच कराते हुए या लेते हुए कन्फ्यूजन बनी रहती है कि कैसी साड़ी के साथ कैसा ब्लाउज पीस अच्छा लगेगा। इमेज कोच और पर्सनल स्टाइलिस्ट आशी वर्मा ने इसी कंफ्यूजन को दूर किया है।
साड़ी इंडियन विमेन का फेवरिट आउटफिट है। भले ही वो उम्र के किसी भी पड़ाव पर हों, साड़ी के लिए उनके मन में एक सॉफ्ट कॉर्नर होता ही है। भला हो भी क्यों ना, ये इतनी खूबसूरत जो लगती है। खैर, साड़ी का कलर और डिजाइन जितना मैटर करता है, उतना ही उसका ब्लाउज पीस भी रखता है। साड़ी के साथ आप कैसा ब्लाउज पहन रही हैं, इसपर ओवरऑल लुक काफी हद तक डिपेंड होता है। अब अक्सर ब्लाउज स्टिच कराते हुए या लेते हुए कन्फ्यूजन बनी रहती है कि कैसी साड़ी के साथ कैसा ब्लाउज पीस अच्छा लगेगा। इमेज कोच और पर्सनल स्टाइलिस्ट आशी वर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी कंफ्यूजन को दूर किया है, आइए जानते हैं।
कॉटन/कॉटन सिल्क की साड़ी के साथ पहनें ये ब्लाउज पीस
आशी कहती हैं कि अगर आप कॉटन या कॉटन सिल्क की साड़ी वियर कर रही हैं, तो उसके साथ कॉलर नेकलाइन वाला ब्लाउज पीस काफी फैंसी लगता है। ये बहुत क्लासी और विंटेज लुक देता है। वहीं आप प्लीटेड ब्लाउज पीस भी वियर कर सकती हैं, ये काफी स्टाइलिश लुक देगा।
बनारसी साड़ी के साथ जचेगा ऐसा ब्लाउज
इमेज कोच के मुताबिक आपको अपनी बनारसी साड़ी के साथ हेवी एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पीस वियर करना चाहिए। ये बहुत रॉयल लुक देता है। वहीं अगर आप ब्लाउज स्टिच करा रही हैं, तो एल्बो लैंथ स्लीव्स रखें, ये काफी एलिगेंट लुक देगा।
डिजाइनर साड़ी के लिए ब्लाउज पीस
अगर आप डिजाइनर साड़ी वियर कर रही हैं, तो ब्लाउज भी थोड़ा डिजाइनर होना चाहिए। आशी कहती हैं कि आप कोर्सेट ब्लाउज पीस बनवा सकती हैं, ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं। वहीं क्लासी और एलिगेंट लुक के लिए रफल स्लीव्स वाला ब्लाउज भी एकदम परफेक्ट रहेगा।
सिक्विन वाली साड़ी के साथ ये नेकलाइन स्टिच कराएं
आजकल सिक्विन वर्क वाली साड़ियां काफी ट्रेंड में बनी हुई हैं। ये देखने में काफी फैंसी लगती हैं और पार्टी वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। हालांकि इनके लिए जब भी ब्लाउज पीस स्टिच कराएं, तो डीप वी नेकलाइन सिलेक्ट करें, ओवरऑल लुक बहुत ही स्टाइलिश आएगा।
शिफॉन-जॉर्जेट जैसे सॉफ्ट फैब्रिक वाली साड़ियों के लिए ब्लाउज
पर्सनल स्टाइलिस्ट कहती हैं कि अगर आपकी साड़ी शिफॉन या जॉर्जेट जैसे सॉफ्ट फैब्रिक वाली है, तो प्लेन सिल्क ब्लाउज काफी ट्रेंडी लगेंगे। इनके अलावा आप लेस वाले ब्लाउज भी स्टिच करा सकती हैं, बहुत ही बैलेंस और स्टाइलिश कॉम्बिनेशन लगता है।
(Images Credit: Pinterest)

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




