
इमेज कोच ने बताया फोटो खिंचवाते वक्त हाथों की कौन सी पोजीशन बेस्ट होगी
संक्षेप: Hand Photo Pose For girl: सिंगल फोटो क्लिक करवाते वक्त अक्सर लड़कियां समझ नहीं पाती कि हाथों को किस तरह रखें। अगर एक क्लासी और एलिगेंट पोज देना चाहती हैं या फिर किसी फॉर्मल फोटो सेशन के बीच पोज देना है तो हाथों की ये पोजिशन बनाना सीख लें। इमेज कोच ने बताया ट्रेंडी हैंड पोज फॉर सिंगल फोटो।
फोटो का जमाना है! अगर आप अपनी सिंगल फोटो चाहती हैं। जिसमे आप स्मार्ट, एलिगेंट और क्लासी एक साथ नजर आएं तो बेहद सिंपल सा पोज भी ऐसा दिखा सकता है। दरअसल, सिंगल फोटो खिंचवाते वक्त काफी सारी लड़कियां कन्फ्यूज हो जाती है और अपना बेस्ट लुक नहीं दे पातीं। अगर आप फोटो खिंचवाते वक्त किसी क्लासी पोज की तलाश में हैं जो ट्रेंड में हो तो इमेज कोच कंसल्टेंट नेहा गुप्ता ने इस ट्रेंड को फॉलो करने की सलाह दी है। जिसे सेलिब्रेटीज भी फॉलो कर रही हैं।

फोटो खिंचवाते वक्त हाथों का ये पोज है इन दिनों ट्रेंडी
अगर आप हर वक्त ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करती हैं तो ये एडवाइज आपके काम आएगी। सिंगल पोज देने के लिए इन दिनों सेलिब्रेटीज रेड कार्पेट पर या फिर किसी कैजुअल आउटिंग में दोनों हाथों को एक दूसरे से सटाकर पोज दे रही हैं। बारीकी से जान लें हाथों की कौन सी स्टाइल बनाकर फोटो के लिए पोज दें।
सिंगल फोटो क्लिक करवाते वक्त हाथों को इस डायरेक्शन में रखें
जब भी आप क्लासी और एलिगेंस के साथ फोटो खिंचवाना चाहती हैं तो ये फोटो पोज आपके काम आ सकती है। हल्का सा डाउन होकर खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को आगे की तरफ पेट के पास रखें। फिर बीच वाली उंगली के पोर को दूसरे हाथ की उंगली से हल्का सा पिंच करें। ये पोज काफी खूबसूरत और ट्रेंडी दोनों है।
उंगलियों को इस डायरेक्शन में पकड़े
अगर आप मिडिल फिंगर को नहीं पकड़ना चाहती हैं तो प्रिंसेज ऑफ वेल्स की तरह दोनों हाथों को फ्रंट में लाएं। फिर कोहने से मोड़े और फिर इंडेक्स यानी पहली फिंगर की मदद से दूसरे हाथ के अंगूठे को पिंच करें। बाकी उंगलियों को फ्री छोड़ें और फ्रंट में पेट के पास हाथों को बिल्कुल लूज छोड़ते हुए रखें।
बेली फैट भी होगा हाइड
इस तरह पोज देने का एक फायदा और है। अक्सर सिंगल पोज देते वक्त चबी लेडीज अच्छा फील नहीं करती। क्योंकि उनके पास बेली फैट को हाइड करने का ऑप्शन कम ही होता है। ऐसे में हाथों को पकड़ने के ये दो तरीके बेली फैट को भी आसानी से हाइड कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




