मेंहदी लगाना नहीं आता? सिर्फ 4 स्टेप में सीखें ये वायरल डिजाइन बनाना, सिंपल है ट्रिक!
Mehndi Design for beginners: क्या आप भी उनमें से ही हैं, जो ज्यादा अच्छा डिजाइन नहीं बना पाती हैं? थोड़ा बहुत कोन चलाना तो जानती हैं, लेकिन डिजाइन अच्छा नहीं बनता? तो फिर ये स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

कोई भी तीज त्यौहार हो या खास मौका, घर की महिलाओं और लड़कियों का हाथों में मेंहदी लगाना फिक्स है। कुल मिलाकर देखें तो साल में कई मौके आ जाते हैं, जब हाथों में मेंहदी लगाने का बहाना मिल ही जाता है। खैर, मेहंदी का सुंदर डिजाइन बनाना भी अपने आप में एक आर्ट है। मेंहदी की कोन को सही तरीके से पकड़ना, फिर सोचकर एक सुंदर सा डिजाइन उकेरना वाकई हर किसी के बस की बात नहीं। क्या आप भी उनमें से ही हैं, जो ज्यादा अच्छा डिजाइन नहीं बना पाती हैं? थोड़ा बहुत कोन चलाना तो जानती हैं, लेकिन डिजाइन अच्छा नहीं बनता? तो फिर ये स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।
वायरल लोटस मेहंदी लगाकर सुंदर दिखेंगे हाथ
आजकल एस्थेटिक मेंहदी डिजाइन ट्रेंड में बने हुए हैं, जिनमें से एक बहुत ही पॉपुलर पैटर्न है लोटस मेहंदी डिजाइन। इसमें कमल के फूल वाले मोटिफ्स शामिल होते हैं, जो खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देते हैं। इंस्टाग्राम पर रिया यादव ने ऐसे ही एक वायरल डिजाइन का स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल शेयर किया है, जिससे आप आसानी से ये खूबसूरत डिजाइन बना लेंगी। एक बार सीख लिया तो आगे हर फंक्शन में ये एस्थेटिक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
स्टेप बाय स्टेप सीखें हाथों पर मेंहदी लगाना
स्टेप 1: स्केल की मदद से लाइंस ड्रॉ करें
मेहंद से सीधी लाइन बनाने में हमेशा परेशानी होती है। इसके लिए आप किसी भी स्केल का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्केल के किनारों पर मेंहदी की एक लेयर लगाएं और हाथों पर छाप दें। इसी तरह आपको कुछ लाइंस ड्रॉ कर लेनी हैं। फोटो में देखकर आप इसे आसानी से समझ सकती हैं।
स्टेप 2: लाइंस को पैटर्न में चेंज करें
अब नॉर्मल लाइंस को आपको कुछ इस तरह के फ्लोरल पैटर्न में बदल देना है। थोड़ी बहुत मेंहदी की कोन चलाना जानती हैं, तो ये पैटर्न काफी आसानी से बना लेंगी। चूंकि आपके पहले से ही आउटलाइन तैयार कर ली है, इसलिए ये पैटर्न एकदम परफेक्ट बनकर तैयार होगा।
स्टेप 3: कमल के फूल ड्रॉ करें
अब आपको मेहंदी से कमल के फूल का डिजाइन उकेर लेना है। कमल का फूल बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। अगर आपको शुरू में दिक्कत आ रही है, तो डिजाइन देखकर आप किसी कॉपी या प्लास्टिक शीट पर ट्राई कर के देख सकती हैं। एक दो बार में ही आप अच्छे से ये पैटर्न बनाना सीख जाएंगी। इस तरह पूरे मेंहदी डिजाइन को लोटस बनाकर कंप्लीट कर लें।
स्टेप 4: मेंहदी से भरें खाली स्पेस
अब आपके मेहंदी डिजाइन की पूरी आउटलाइन तैयार है। आपको बस इसमें मौजूद खाली स्पेस में मेंहदी भरने का काम करना है। इससे मेंहदी का डिजाइन ज्यादा भरा भरा लगेगा और सबसे बेस्ट बात है कि इसका रंग भी ज्यादा गाढ़ा आएगा। बस आपका सुंदर सा मेंहदी डिजाइन बनकर तैयार है, इसे आप किसी भी खास मौके पर ट्राई कर सकती हैं। हर आउटफिट के साथ कमाल का लगेगा।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


