
कार्डिगन और जींस के पेयर को बोरिंग समझती हैं तो स्टाइलिस्ट से सीखें पहनने का तरीका
Style tips to wear cardigan with jeans: जींस के साथ बटन वाले कार्डिगन को पहनना अभी तक काफी बोरिंग और चीप मानती थी लड़कियां। लेकिन अगर आप ट्रू फैशनिस्टा हैं और कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं तो स्टाइलिस्ट से सीख लें कार्डिगन को जींस के साथ वियर करने का स्मार्ट तरीका।
जींस के साथ कार्डिगन पहनने की बात सुनकर ही ज्यादातर लड़कियां मुंह बनाने लगती हैं। उन्हें ये बोरिंग और गंवार लुक नजर आता है। लेकिन अगर आप फैशनिस्टा हैं और किसी भी लुक को कैरी करने में मास्टर हासिल कर रखी हैं। तो स्टाइलिस्ट दीपाली के बताए इस तरीके को ट्राई कर सकती हैं। जिसकी मदद से सिंपल कार्डिगन को आप स्टाइलिश तरीके से वियर कर पाएंगी।
वेस्ट लेंथ कार्डिगन को जींस के साथ पहनने का तरीका
अगर आपके पास कोई वेस्ट लेंथ वाला कार्डिगन है और उसे जींस के साथ पेयर करना चाहती हैं। तो इस सिंपल ट्रिक को फॉलो कर सकती हैं। जिससे अपने बॉडी के वाइडेस्ट पार्ट यानी जिन लेडीज के टमी है, उन्हें वो छिपा सकती हैं। आसानी से इस तरह से कार्डिगन को पहनकर रेडी होना है तो बस इन टिप्स को ट्राई करें।
कार्डिगन के साथ जींस पहनना है तो रेगुलर फिट जींस को वियर करें। या फिर वाइड लेग जींस को भी ट्राई कर सकती हैं।
कॉलर वाले कार्डिगन को अगर जींस के साथ पेयर करना है तो नीचे के दो से तीन बटन को ओपन करके पहनें। साथ ही कार्डिगन की मिड वेस्ट को फिट करने के लिए बैक से पिन की मदद से टक कर लें। इससे कार्डिगन का लुक ब्यूटीफुल आएगा।

राउंड नेकलाइन वाले कार्डिगन को पहनने की ट्रिक
राउंड नेकलाइन वाले कार्डिगन को भी आप आसानी से जींस के साथ वियर कर सकती हैं। राउंड नेक सिंपल सी कार्डिगन को रेगुलर फिट जींस के साथ वियर करें। ध्यान रहे कि कार्डिगन की लेंथ वेस्ट लाइन पर ही रहे। वेस्ट के पास के कार्डिगन को टक करके इसे फिक्स करें। जिससे क्लीन लुक क्रिएट हो।
फ्रंट ओपन कार्डिगन
फ्रंट ओपन लांग स्वेटर को भी जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। वुलन श्रग काफी ट्रेंड में है तो आप लांग श्रग या शार्ट श्रग को भी जींस के साथ कैरी कर सकती हैं।
वेस्टलाइन का रखें ध्यान
कार्डिगन को जींस के साथ पेयर करना है तो ध्यान रहे कि उसकी लेंथ वेस्ट लाइन तक हो, जिससे कार्डिगन का लुक अट्रैक्टिव और फाइन नजर आएगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




