साड़ी के कुछ यूनिवर्सल कलर जो हर स्किन टोन को बना देते हैं खूबसूरत
Universal Saree Color For Every Skin Tone: साड़ी के 5 ऐसे कलर जो यूनिवर्सल बोले जाते हैं। इन कलरों की साड़ी को हर स्किन टोन की महिलाएं पहन सकती हैं। ये सब पर ब्यूटीफुल दिखती हैं और पूरी तरह से स्किन के साथ मैच कर जाती हैं।

साड़ी ऐसा भारतीय परिधान है जो हर लड़की पर खूबसूरत लगता है। फिर चाहे वो पतली हो या फिर मोटी। लेकिन साड़ी पहनकर अगर आप सबसे आउटस्टैंडिंग दिखना चाहती हैं तो कुछ कलर की नॉलेज जरूर रखें। जैसे कुछ कलर ऐसे होते हैं जो यूनिवर्सल होते हैं और हर तरह की स्किन टोन पर जंचते हैं। गोरी, सांवली, गेंहुआ रंगत चाहे जैसी हो ये कलर हर किसी पर जंचते हैं। तो इन रंगों की साड़ियों को आसानी से खरीदकर रख सकती हैं। जिसे पहनकर आप हमेशा ही ब्यूटीफुल दिखेंगी।
मरून
मरून कलर यूनिवर्सल कलर है। जिसे सांवली रंगत पर भी पहना जा सकता है और गोरी रंगत पर भी। ये दोनों ही स्किन टोन पर बड़ी ही खूबसूरती से जंचती है।
डीप रेड
गहरे लाल रंग को यूनिवर्सल कलर में माना जाता है। ये कलर हर तरह की स्किन टोन पर जंचता है। अगर गोरी महिला डीप रेड कलर को पहनती हैं तो ब्राइटनेस बढ़ जाती है। वहीं गेंहुए रंग पर डीप रेड कलर खूबसूरती को बढ़ा देता है।
नेवी ब्लू
ब्लू के कई सारे शेड हैं, जिन्हें पहनने से पहले स्किन टोन के हिसाब से देखना पड़ता है। कौन सा कलर ब्यूटीफुल दिखेगा लेकिन नेवी ब्लू कलर हर स्किन टोन पर जंचता है। इस कलर को बिना सोचे आसानी से पहनकर रेडी हो सकते हैं। तो अगर आप एक ऐसे कलर की साड़ी खरीदना चाहती हैं जो हमेशा खूबसूरत दिखे तो नेवी ब्लू कलर को जरूर चुनें।
फॉरेस्ट ग्रीन कलर
फॉरेस्ट ग्रीन कलर भी इन्हीं में से एक है। ये यूनिवर्सल कलर हर स्किन के साथ पूरी तरह से मैच हो जाता है। चाहे स्किन वार्म टोन की हो या फिर कूल टोन हरे रंग का ये शेड सब पर जंचता है और ब्यूटीफुल लुक देता है।
टील कलर या चैती कलर
गहरे नीले हरे रंग के मिक्सचर वाले इस रंग को आम बोलचाल की भाषा में चैती कलर भी कहते हैं। ये टील कलर हर स्किन टोन पर फबता है। डार्क टोन हो या फिर कूल टोन इस कलर की साड़ी को पहनकर आसानी से अट्रैक्टिव लुक पाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


