
कौन है उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग के दूल्हा-दुल्हन, बॉलीवुड वालों ने संगीत में बांध दिया समां
Udaipur Royal Wedding: उदयपुर में हो रही शाही शादी के चर्चे जोरों पर है। इस शादी में देश से लेकर विदेश तक के गेस्ट शामिल हुए हैं। वहीं अमेरिका से जूनियर डोनाल्ड ट्रंप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस वेडिंग में शामिल हो रहे। जबकि बॉलीवुड सेलिब्रेटीज ने संगीत नाइट में धूम मचा दी। जान लें कौन हैं ये रॉयल कपल
उदयपुर के शाही पैलेस में हो रही रॉयल वेडिंग के चर्चे जोरों पर हैं। इस वेडिंग में जूनियर डोनाल्ड ट्रंप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हैं। वहीं बॉलीवुड की हसीनाओं ने स्टेज पर अपनी परफार्मेंस से समां बांध दिया और जेनिफिर लोपेज का स्टेज शो भी सुर्खियों में हैं। ऐसे में हर किसी के दिमाग में एक ही बात आ रही है कि आखिर उदयपुर में हो रही इस शाही शादी के दूल्हा-दुल्हन कौन है? अगर अभी तक आपको भी नहीं पता कि आखिर ये रॉयल कपल कौन है जो शादी के बंधन में बंध रहा तो जान लें पूरी डिटेल।
नेत्रा मंटेना और वामसी गदीराजू है दुल्हा और दुल्हन
बता दें कि इस शाही शादी में दुल्हन नेत्रा मंटेना है जो पद्मजा और राम राजू मंटेना की बेटी हैं। जो ऑरनेंडो बेस्ड बिलेनियर हैं और इस समय इनजिनस फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ हैं। बता दें कि नेत्रा के फादर यूएस फार्मा इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं जो मल्टीनेशनल कंपनी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटी इन यूएस को चलाते हैं। ये कंपनी यूएस, स्विट्जरलैंड और इंडिया में चलती है।
कौन है दूल्हा वामसी गदिराजू
दूल्हन के साथ ही दूल्हा वामसी गदिराजू भी कुछ कम वीआईपी नही हैं,वो फूड बिजनेस की खास हस्ती हैं। कोलम्बिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट वामसी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के साथ ही सुपर ऑर्डर के को फाउंडर भी हैं। साथ ही ये न्यूयार्क में मल्टीलोकेशन में डिलीवरी और टेकअवे के संचालन को देखते हैं। इसके अलावा, वामसी एनआरआई संगठन के एआई प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं, जिसका उद्देश्य एक स्वचालित उपकरण विकसित करना है जिससे रेस्टोरेंट आसानी से अपनी वेबसाइट बना सकें।
कब है शाही शादी
नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की ये रॉयल वेडिंग 23 नवंबर को है। लीला पैलेस, जेनाना महल और लेक पिछोला के आईलैंड पैलेस में ये रॉयल वेडिंग पूरी होगी। जिसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर आने शुरू हो गए है।
बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल सेलिब्रेटीज ने की शिरकत
प्री वेडिंग फंक्शन में माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, रणवीर सिंह, कृति सेनन, करन जौहर, जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर, ऋत्विक रोशन, जैकलीन फर्नांडिज, दिया मिर्जा के साथ ही इंटरनेशनल गेस्ट जस्टिन बीबर, जेनिफर लोपेज, टियास्टो, ब्लैक कॉफी और डीजे अमन नागपाल लिस्ट में शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




