दिशा परमार का नया ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट पर छाया, फैंस बोले– देसी बार्बी

Mar 10, 2026 07:59 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार का नया लहंगा लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। पिंक शेड के खूबसूरत लहंगे, एलिगेंट ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ उनका ‘देसी बार्बी’ स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

दिशा परमार का नया ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट पर छाया, फैंस बोले– देसी बार्बी

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा परमार अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। खासतौर पर उनका एथनिक फैशन टॉक ऑफ द टाउन बन जाता है। हाल ही में उनका एक नया ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत और एलिगेंट दिखाई दे रही हैं। पिंक रंग के खूबसूरत लहंगे में उनका यह स्टाइल देखकर फैंस उन्हें 'देसी बार्बी' कह रहे हैं। दिशा का यह लुक उन लोगों के लिए भी फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है जो शादी या फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं। जानें उनके लुक की खास डिटेल्स -

पिंक लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज

दिशा परमार ने इस फोटोशूट में हल्के पिंक रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। लहंगे पर बारीक एम्ब्रॉयडरी और हल्की शिमर डिटेलिंग नजर आ रही है, जो पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना रही है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और नेट का दुपट्टा कैरी किया है, जिस पर हल्का कढ़ाई का काम किया गया है। यह पूरा आउटफिट बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लुक दे रहा है।

फूलों से सजी हेयरस्टाइल - एकदम यूनिक

दिशा के इस लुक की सबसे खास बात उनका हेयरस्टाइल है। उन्होंने अपने बालों में गुलाबी फूलों की लंबी माला लगाई हुई है, जो पूरे लुक को बहुत ही खूबसूरत और यूनिक बना रही है। यह हेयरस्टाइल शादी या फेस्टिव फंक्शन के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

अपने इस ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए दिशा परमार ने खूबसूरत ज्वेलरी पहनी है। उन्होंने हैवी झुमके, नेकलेस और कई खूबसूरत कंगन कैरी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने माथे पर छोटा सा मांग टीका भी पहना है, जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा है।

सॉफ्ट मेकअप में दिखीं बेहद खूबसूरत

मेकअप की बात करें तो दिशा ने इस लुक में सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप चुना है। ग्लोइंग स्किन, न्यूड लिप्स और हल्का आई मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा है। उनका यह सॉफ्ट मेकअप स्टाइल इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है।

फैंस को पसंद आया ‘देसी बार्बी’ लुक

दिशा परमार का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस ट्रेडिशनल और एलिगेंट अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर आप भी शादी या किसी खास मौके के लिए ट्रेडिशनल लुक ढूंढ रही हैं, तो दिशा का यह लहंगा स्टाइल आपके लिए एक अच्छा फैशन आइडिया हो सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।