साक्षी धोनी की तरह बनवाएं ब्लाउज डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश लुक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Blouse Design: हरियाली तीज पर साड़ी के साथ ब्लाउज की डिजाइन खोज रही हैं तो साक्षी धोनी के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।

साक्षी धोनी के ब्लाउज डिजाइन

साड़ी का लुक तो कंप्लीट स्टाइलिश ब्लाउज से ही होता है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी फैशन के मामले में काफी ग्रेसफुल हैं और ऐसे लुक कैरी करती हैं। जिसे आराम से लड़कियां कॉपी कर सकती हैं। बीते दिनों उनके कई सारे ट्रेडिशनल लुक देखने को मिले थे। जिसमे वो हमेशा की तरह अट्रैक्टिव दिख रही थीं। अगर आप लो नेकलाइन ब्लाउज को प्रिफर नहीं करती हैं। तो साक्षी धोनी की तरह स्मार्टली ब्लाउज को बनवा सकती हैं।

नेकलाइन को शियर फैब्रिक के साथ कंप्लीट करें

अगर आप डीप नेकलाइन बनवा रही हैं तो साथ में शियर फैब्रिक की मदद से इसे कंफर्ट लुक दे सकती हैं। बस लो नेकलाइन के ऊपर शियर फैब्रिक को जोड़वाएं। इससे आपके ब्लाउज के ऊपर कपड़े की लेयरिंग हो जाएगी और पूरा लुक बदल जाएगा।

लो नेकलाइन के साथ फिक्स करें नेकलेस

स्वीटहार्ट नेकलाइन काफी क्यूट लुक देता है। खासतौर पर ब्लाउज के साथ। तो अगर आप लो नेकलाइन को कंफर्ट तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो साथ में लांग हैवी नेकलेस को पेयर करें। जो आपकी नेकलाइन के बॉर्डर तक आता हो। साथ ही इसे डबल साइडेड टेप से फिक्स करें। जिससे कि ये अपनी जगह से ना हिले।

स्ट्रैपी ब्लाउज

स्ट्रैपी ब्लाउज अट्रैक्टिव दिखते हैं। साड़ी हो या फिर लहंगा स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव का कॉम्बिनेशन ब्यूटीफुल दिखता है। जिसे आप भी अपनी साड़ी के साथ ब्लाउज में बनवा सकती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।