तृषा कृष्णनन की तरह पहनें सिल्क साड़ी के साथ इन 5 रंगों के कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज, शादी-पार्टी में मिलेगा रॉयल लुक

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन सुपरस्टार थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। खास मौके पर उन्होंने आइस ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ क्रीम कलर का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज कैरी किया। एक्ट्रेस की तरह आप भी सिल्क साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर पहन सकती हैं। यहां कुछ खास लुक्स देखें।

तृषा कृष्णनन की तरह पहनें सिल्क साड़ी के साथ इन 5 रंगों के कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज, शादी-पार्टी में मिलेगा रॉयल लुक

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) सुपरस्टार विजय (Vijay) के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस आइस ब्लू रंग की सिल्क साड़ी में नजर आईं, जिसकी खूबसूरती सुनहरे धागों के मोटिफ्स और गोल्डन जरी बॉर्डर ने और बढ़ा दिया। उन्होंने इस साड़ी लुक को बेहद एलिगेंट और सॉफिस्टिकेटेड अंदाज में कैरी किया। इस सिल्क साड़ी के साछ एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहना, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। अगर किसी शादी, पार्टी या खास फंक्शन में आपको रॉयल लुक चाहिए तो सिल्क या कांजीवरम साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं। यहां हम 5 बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन दिखा रहे हैं, जो आपको रॉयल और एलिगेंट लुक देंगे।

  • गोल्डन साड़ी

गोल्डन साड़ी

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने बूटी पैटर्न वाला मरून ब्लाउज पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ लेयर्ड चोकर और गजरा वाला जूड़ा बनाया है। उनका कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज कलर गोल्डन सिल्क साड़ी पर जच रहा है।

  • ग्रीन साड़ी

ग्रीन साड़ी

पैरट ग्रीन सिल्क साड़ी के साथ आप पिंक कलर का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं। ग्रीन साड़ी के साथ गुलाबी फ्लोरल प्रिंट वाला ये ब्लाउज बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है। इस लुक के साथ मांग टीका और लटकन वाला गजरा भी अच्छा लगेगा।

  • पिंक साड़ी

पिंक साड़ी

पिंक सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो आप ग्रीन कलर का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ग्रीन-पिंक का कॉम्बिनेशन हमेशा परफेक्ट होता है और ये आपके लुक को रॉयल दिखाता है। पिंक के साथ आप गोल्डन कलर का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज भी पहन सकती हैं। दोनों ही अच्छे लगेंगे।

  • पीच सिल्क साड़ी

पीच सिल्क साड़ी

पीच रंग की सिल्क साड़ी पर गोल्डन जरी का खूबसूरत पैटर्न बना हुआ है, जबकि लाइनिंग वाला बॉर्डर इसके लुक को और खास बना रहा है। इसके साथ मॉडल ने डार्क पिंक रंग का बूटी डिजाइन वाला ब्लाउज पहना है, जिस पर गोल्डन बूटी वर्क किया गया है। यह ब्लाउज साड़ी के साथ बेहद खूबसूरती से मैच कर रहा है। पीच और पिंक का यह कॉम्बिनेशन शादी-पार्टी के लिए बेहद एलिगेंट और क्लासी लुक देता है।

  • आइस ब्लू साड़ी

आइस ब्लू साड़ी

तृषा जैसी आइस ब्लू साड़ी के साथ आप डार्क पिंक रंग का ब्लाउज कॉन्ट्रास्ट में पहन सकती हैं। इसके अलावा लैवेंडर रंग का कॉम्बिनेशन भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर साड़ी में गोल्डन जरी वर्क ज्यादा हो, तो गोल्डन रंग का मैचिंग ब्लाउज भी शानदार लगेगा। इन सभी कॉम्बिनेशन्स में आपका लुक रॉयल और एलिगेंट नजर आएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।