Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनtrendy winter cap ideas for women to have stylish cozy look this winter
सर्दियो में स्टाइलिश कोजी लुक के लिए फॉलो करें ट्रेंडी विंटर कैप कलेक्शन

सर्दियो में स्टाइलिश कोजी लुक के लिए फॉलो करें ट्रेंडी विंटर कैप कलेक्शन

संक्षेप:

Winter Caps Ideas For Women : महिलाओं के ये विंटर कैप कलेक्शन कॉलेज, ऑफिस, ट्रिप या कैज़ुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। जो आपको गर्माहट, कम्फर्ट और स्टाइल का एक कॉम्बो देंगे।

Nov 25, 2025 07:43 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हल्की ठंड शुरू हो चुकी है और लोगों ने ठंड से बचने के लिए अपना विंटर वार्डरोब अपडेट करना शुरू भी कर दिया होगा। अगर आपने अपने विंटर कलेक्शन में अभी तक कोजी और पैशनेबल टोपी को जगह नहीं दी है तो इन फैशन आइडियाज से कुछ टिप्स ले लें। जी हां, महिलाओं के ये विंटर कैप कलेक्शन कॉलेज, ऑफिस, ट्रिप या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। जो आपको गर्माहट, कम्फर्ट और स्टाइल का एक कॉम्बो देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिलाओं के ट्रेंडी विंटर कैप कलेक्शन आइडिया

पश्मीना वूल से बनी टोपी

विंटर कैप ठंड से बचने के लिए सबसे जरूरी एक्सेसरीज मानी जाती है। यह सिर और कानों को गर्म रखती है। अच्छी क्वालिटी की कैप पहनने से पूरा दिन आराम और कोजी फील मिलता है। आजकल लड़कियों को कश्मीरी पश्मीना या सेमी-पश्मीना वूल से बनी टोपी कापी पसंद आ रही हैं। इस तरह की टोपियों के किनारे में पोम-पोम या फर बॉल लगी हुई रहती है। आप इन टोपियों में बेज, ऑफ-व्हाइट, मारून, ग्रे, ब्लैक जैसे रंग पसंद कर सकते हैं। जिसे आप लॉन्ग स्वेटर, फेरन के साथ कैरी कर सकते हैं।

फर वाली रशियन स्टाइल उशांका टोपी

कान ढकने वाली टोपी, जिसमें बाहर से फॉक्स फर या आर्टिफिशियल फर लगा रहता है। टोपी के भीतर वेलवेट या फ्लीस लाइनिंग बहुत गर्म होती है। न्यू ईयर पर हिमाचल की कड़क ठंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस तरह की टोपी बेस्ट रहेगी।

फ्रेंच स्टाइल बेरेट कैप

फ्रेंच स्टाइल बेरेट कैप आजकल काफी ट्रेंड में है। वूलन बेरेट को हल्का टिल्ट करके पहनने में यह बहुत स्टाइलिश लगती है। इस तरह की टोपी में मोती, ब्रोच या छोटी चेन लगी रहती है। आप इसमें केमल, वाइन रेड, एमराल्ड ग्रीन कलर पसंद कर सकते हैं। इस तरह की टोपी लॉन्ग कोट या ब्लेजर के साथ क्लासी लुक देती है।

हूडि स्कार्फ कैप कॉम्बो

गले में स्कार्फ, कान में कैप और हुड सब एक साथ कैरी करने को मिल जाए तो फैशन के साथ कम्फर्ट भी बना रहता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।