लेटेस्ट साड़ी का ट्रेंड पता करना है तो देख लें एक्ट्रेसेज के बेस्ट लुक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फेस्टिवल से लेकर वेडिंग सीजन के लिए साड़ियों की शॉपिंग करने जा रही लेकिन दुकान पर पहुंचकर कंफ्यूज ना हो जाए और पुराने फैशन की साड़ियां ना खरीद लें। इससे पहले देख लें इन दिनों एक्ट्रेसेज किस तरह की साड़ियों को पसंद कर रही हैं। यहां देखें 5 लुक….

saree trends
लेटेस्ट ट्रेंड की साड़ियों के लुक

त्योहारों से लेकर शादियों के सीजन के लिए साड़ी खरीदने जा रही हैं। लेकिन शॉपकीपर कहीं आपको पुराने फैशन की साड़ी लेटेस्ट समझकर ना पकड़ा दे उससे पहले ही जान लें इन दिनों कौन सी साड़ी का ट्रेंड चल रहा और कौन सी साड़ी भीड़ में सबसे हटकर आपके ऊपर नजर आएगी। एक्ट्रेसेज हटके और सबसे ब्यूटीफुल साड़ी को सेलेक्ट करके पहनती हैं। जिससे उनका लुक सबसे अलग नजर आए। तो आप भी देर ना करें और इन लुक्स को देखकर इंस्पिरेशन लें और फेस्टिवल से लेकर वेडिंग सीजन में इन साड़ी के साथ लुक को रीक्रिएट करें।

डायना पेंटी की साड़ी लुक

डायना पेंटी की साड़ी

फेस्टिवल सीजन में सबसे हटकर दिखना है तो डायना पेंटी की ये ब्राउन एंड ब्लैक शेड वाली साड़ी से इंस्पायर हो सकती हैं। गोल्डन टच लिए प्रिंटेड वर्क में इस तरह की साड़ी को खोजकर खरीदें और इसे हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर करें। ये काफी अट्रैक्टिव और गॉर्जियस लुक क्रिएट करेगी और सब आपके ऐसे ग्लैमरस लुक की तारीफ करेंगे। साड़ी पहनकर भी आप किसी डीवा से कम नहीं नजर आएंगी।

शोभिता धूलिपाला की ऑरेंज साड़ी

शोभिता धूलिपाला की ऑरेंज रफल साड़ी

शोभिता धूलिपाला की तरह टाइमलेस ग्रेस चाहिए तो मिरर वर्क वाली रफल साड़ी को खरीदने से पहले ना सोचें। ये त्योहारों से लेकर शादी के फंक्शन में खूबसूरत लुक देगी। रफल का ट्रेंड चला गया ऐसा ना सोचें और मौका मिले तो ऐसी साड़ी पहनकर रेडी हों। ब्राइट कलर और खूबसूरत मिरर वर्क इसे वेडिंग फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना रहा।

कियारा की ब्लैक साड़ी

कियारा आडवाणी की ऑल ब्लैक साड़ी

कियारा आडवाणी की तरह पूरी भीड़ में स्टैंडआउट करना है तो मखमली ब्लैक साड़ी को पहनने से पहले बिल्कुल ना सोचें। वेडिंग फंक्शन, कॉकटेल पार्टीज में ऐसी साड़ी सबसे खूबसूरत दिखेगी। साथ में लैस डिटेलिंग वाला ब्लाउज और ये ट्रेंडी केप नेकलाइन इस साड़ी को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहे हैं। तो इस बार वेडिंग सीजन में ऑल ब्लैक लुक आपको भीड़ में सबसे हटकर दिखाने में मदद करेगा।

पूजा हेगड़े की साड़ी

हैंड पेंटेड और व्हाइट टोन साड़ी

पूजा हेगड़े की ये साड़ी काफी इंटरेस्टिंग है। जिसका यलो कलर से लेकर उस पर व्हाइट स्टोन के साथ हैंड पेंटेड डिजाइन इसे अलग बनाते हैं। शियर ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी आपको थोड़ा स्पेशल फील कराएगा और बॉस वाला लुक क्रिएट करेगा। तो अगर आपको किसी खुद के स्पेशल ओकेजन में रेडी होना है तो शियर ऑर्गेजा बेस्ड हैंड पेंटेड साड़ी को चुनें।

दीया मिर्जा की साड़ी

दीया मिर्जा का क्लासी लुक

टाइमलेस एलिगेंस और क्लासिक लुक क्रिएट करना है और हैंड वोवन साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो दीया मिर्जा की तरह इस शेड की साड़ी को चुनें। गोल्डन बॉर्डर, पेस्टल शेड बिल्कुल अलग लुक देंगे। खादी या हथकरघा वाली पेस्टल शेड साड़ी को इस सीजन में चुनें और पाएं ट्रेंडी लुक।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनलेटेस्ट साड़ी का ट्रेंड पता करना है तो देख लें एक्ट्रेसेज के बेस्ट लुक