गर्मी भी नहीं लगेगी और स्टाइलिश भी दिखेंगी, पास में रखें ये 5 तरह की साड़ियां
Must have saree for summer: गर्मियों में सबकी निगाहों में आना है और बगैर एफर्ट स्टाइलिश दिखना है तो इन 5 वैराइटी की साड़ी को अपनी आलमारी में जरूर रखें। ऑफिस लेकर घर के वेडिंग फंक्शन में पहनकर मिलेगा गॉर्जियस लुक।

गर्मियों में 5 मीटर लंबी साड़ी पहनने के नाम से ही लड़कियां घबरा जाती हैं। लेकिन किसी भी स्पेशल ओकेजन पर आप मिनिमल लुक चाहती हैं तो साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। ऑफिस का स्पेशल इवेंट हो या फिर घर में पूजा, वेडिंग से जुड़े साइड फंक्शन, साड़ी आपको हर बार अट्रैक्टिव दिखाएगी। सबसे खास बात कि साड़ी में आपको ढेर सारी वैराइटी मिल जाएगी। जो बड़े आसानी से आपको क्लासी और रॉयल लुक देगी। लाइट वेट होने के साथ ही समर में ये कंफर्टेबल भी लगेगी। ऑफिस से लेकर स्पेशल ओकेजन पर रेडी होने के लिए इन 5 तरह की साड़ियों को जरूर पहनें।
कॉटन साड़ी
कॉटन साड़ी से ओल्ड लुक मिलेगा ये पुरानी बात हो गई। अब मार्केट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियां कॉटन फैब्रिक पर मिल जाती हैं। जिसमे आप ऑफिस या फिर किसी फॉर्मल ओकेजन पर रेडी हो सकती हैं। साड़ी को स्टेटमेट ब्लाउज, बेल्ट, हैंडपर्स और ज्वैलरी के साथ एक्सेसराइज करेंगी तो लोगों की निगाहें बस आप पर ही होंगी।
ऑर्गेंजा साड़ी
लाइटवेट ऑर्गेंजा साड़ी ऐसे मौके पर आपको परफेक्ट लुक देगी, जहां पर आप मिनिमम एफर्टे में गॉर्जियस दिखना चाहती हैं। स्ट्रांग मोक्रोमेटिक कलर की ऑर्गेंजा साड़ी और लाइट वेट ज्वैलरी को पेयर करें। ये लुक सिंपल और क्लासी दिखेगा।
चिकनकारी साड़ी
फॉर्मल से लेकर कैजुअल लुक के लिए गर्मियों में चिकनकारी साड़ी को पहनें। साथ में पर्ल ज्वैलरी इस लुक को रीगल बना देगी। बैकलेस स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ आप चाहें तो इसे और भी ज्यादा गॉर्जियस बना सकती हैं। लो स्लीक बन और हाई हील्स साड़ी को अट्रैक्टिव बनाएगा।
क्रेप साड़ी
अगर आप हैवी वेट हैं तो क्रेप साड़ी बेस्ट लुक हो सकता है। समर में भी पहनने पर ये आपको कूल रखेगा और स्ट्रक्चर्ड फिगर देगा। स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इसे पेयर कर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। तो गर्मियों में साड़ियों के कलेक्शन में क्रेप साड़ी जरूर रखें।
टिश्यू साड़ी
विदआउट एफर्ट ग्लैमरस दिखना है तो टिश्यू साड़ी बेस्ट है। फेस्टिवल हो या फिर घर में कोई पूजा या इवेंट, टिश्यू साड़ी का डेलिकेट फैब्रिक आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देगा। साथ ही इसका लाइटवेट टेक्सचर गर्मियों में कैरी करना भी आसान होगा। तो इस बार समर में अगर आप क्लासी लुक चाहती हैं तो घर के किसी स्पेशल ओकेजन पर टिश्यू साड़ी को वियर करें विद मिनिमम ज्वैलरी, सबकी निगाहें आप पर ही होंगी।
समर में इन लाइटवेट साड़ियों को पहनकर आप क्लासी और रॉयल लुक पा सकती हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


