Blouse Designs: गोल या वी नेक छोड़िए, ब्लाउज की ये फैंसी नेकलाइन कर रही हैं ट्रेंड, सेव कर लें पैटर्न!
हम आपके लिए कुछ फैंसी और लेटेस्ट नेकलाइन डिजाइन ले कर आए हैं। कॉलर से ले कर फैंसी बटन नेकलाइन तक, ये नेकलाइन काफी ट्रेंडी लगती हैं। डेली वियर हो, ऑफिस जाती हों या किसी खास ओकेजन के लिए ब्लाउज तैयार करा रही हों, यहां से कोई पैटर्न सिलेक्ट कर सकती हैं।

साड़ी हो या लहंगा, दोनों में ही ब्लाउज डिजाइन का काफी अहम रोल होता है। खासतौर से ब्लाउज की नेकलाइन आप कैसे डिजाइन करा रही हैं, ये बहुत ही जरूरी होता है। आमतौर पर गोल गला, स्क्वेयर नेकलाइन या स्वीटहार्ट नेकलाइन जैसे कुछ दो-चार ऑप्शन ही दिमाग में आते हैं। अब हर बार सेम लुक अच्छा नहीं लगता इसलिए थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना तो बनता है। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी और लेटेस्ट नेकलाइन डिजाइन ले कर आए हैं। कॉलर से ले कर फैंसी बटन नेकलाइन तक, ये नेकलाइन काफी ट्रेंडी लगती हैं। डेली वियर हो, ऑफिस जाती हों या किसी खास ओकेजन के लिए ब्लाउज तैयार करा रही हों, यहां से कोई पैटर्न सिलेक्ट कर सकती हैं।
स्टाइलिश नेकलाइन वाले ब्लाउज स्टिच कराएं
साड़ी में क्लासी और फॉर्मल लुक चाहती हैं, तो बंद गला नेकलाइन स्टिच करा सकती हैं। ये बहुत ही एलिगेंट लगती है। फ्रंट या साइड में बटन लगवाकर काफी स्टाइलिश सा लुक आता है। आजकल बो शेप डिजाइन काफी ट्रेंड में बना हुआ है, जो देखने में बेहद क्यूट लगता है। चाहें तो अंगरखा पैटर्न में ही ब्लाउज की नेकलाइन डिजाइन करा सकती हैं। चारों ही पैटर्न बेहद फैंसी लुक देंगे।
सिंपल ब्लाउज को दें स्टाइलिश लुक
साड़ी के साथ का ब्लाउज सिंपल हो या प्रिंटेड, नेकलाइन के साथ थोड़े से एक्सपेरिमेंट जरूर करें। इससे आपकी ओवरऑल साड़ी को डिजाइनर लुक मिलता है। आप फ्रंट में डोरी और पॉम-पॉम अटैच करा सकती हैं। इसके अलावा साइड या फ्रंट में मैचिंग बटन भी काफी फैंसी लगेगें। स्टाइलिश नेकलाइन के साथ ये छोटे-छोटे एलिमेंट ही ब्लाउज पीस को डिजाइनर लुक देते हैं।
बॉर्डर वाली साड़ी के साथ खूब फैंसी लगेंगे ये ब्लाउज
बॉर्डर वाली साड़ी के साथ ये कॉलर नेकलाइन वाले ब्लाउज पीस काफी फैंसी लगते हैं। साड़ी का बॉर्डर आप नेकलाइन और स्लीव्स पर अटैच करा सकती हैं, बहुत ही फैंसी लुक आता है। बॉर्डर नहीं भी है तो मैचिंग लेस खरीदकर अटैच करा सकती हैं। साड़ी पर गोल्डन एंब्रॉयडरी है तो गोल्डन बॉर्डर बेस्ट रहेगा। ये काफी एलिगेंट लुक देता है।
नेकलाइन पर कराएं फैंसी कट वर्क
आजकल कट वर्क का काफी ट्रेंड है। स्लीव्स हों या नेकलाइन, कट वर्क से बहुत ही फैंसी सा लुक आ जाता है। आप भी इस तरह का डायमंड कट वर्क अपनी फ्रंट नेकलाइन पर करा सकती हैं। इसके अलावा स्वीटहार्ट नेकलाइन को अलग ट्विस्ट दिया जा सकता है। ब्राइडल आउटफिट तैयार करा रही हैं तो स्लीव्स में लटकन वाला पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। वहीं फ्रंट में नॉट पैटर्न काफी फैंसी लगेगा और फिटिंग भी प्रॉपर आएगी।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



