आलमारी में पड़ा है पुराना गाउन या अनारकली कुर्ता तो बनवा लें ये 6 डिजाइनर ड्रेसेज, रीयूज करने का स्मार्ट तरीका
Reuse Old Gown or Anarkali kurta: आलमारी में पुराना गाउन या फिर लांग हैवी अनारकली कुर्ता रखा है, जिसे दोबारा पहनने के बारे में आप सोचती ही रह जाती हैं तो इससे बनवाएं ये 6 तरह के डिजाइनर आउटफिट, देखने वाले हैरान रह जाएंगे।

हैवी गाउन खरीदा था भाई की शादी के लिए, केवल एक नहीं बल्कि हर फंक्शन के लिए लाइटवेट, सिल्क, एंब्रायडरी वाले कई गाउन खरीदकर पहना। लेकिन अब समझ ही नहीं आ रहा कि इनको किसकी शादी में पहनकर जाऊं? अगर आपके पास भी ऐसे सवाल रहते हैं तो इसका जवाब आज जान लें। आलमारी में रखे पुराने गाउन या हैवी अनारकली कुर्ते को पहनने को लेकर अक्सर लेडीज में कंफ्यूजन रहती है। क्योंकि इन्हें ऐसे-वैसे किसी मौके पर पहनकर रेडी होना अच्छा नहीं लगता और ये काफी हैवी भी होते हैं। इनमे ढेर सारी लेयर होती है, जो छोटे-मोटे बाहरी लोगों के फंक्शन में अनकंफर्टेबल फील करा देती है। आप चाहें तो इन गाउन को रीयूज करने के ये 6 तरीके नोट कर सकती हैं।
बुटीक में देकर आप इन गाउन से दूसरे डिजाइनर आउटफिट को रेडी करवा सकती हैं, जो स्टनिंग दिखेंगे और बिल्कुल नई ड्रेस कम पैसों में बनकर तैयार हो जाएगी।
बनवा लें ड्रेप स्कर्ट विद टॉप
सिल्क फैब्रिक का गाउन खरीदा था और एक बार पहनने के बाद यूं ही रखा है तो इसको बुटीक में देकर आप ड्रेप स्कर्ट और टॉप बनवा लें। आजकल ये ड्रेप स्कर्ट काफी ट्रेंड में है और आपको अट्रैक्टिव लुक देगी। सबसे खास बात कि ड्रेस को आप कॉकटेल पार्टी, संगीत नाइट जैसे फंक्शन में दोबारा पहनकर रियूज कर सकती हैं।
शरारा विद क्रॉप टॉप विद शियर अटैचमेंट
गाउन में कपड़ा काफी ज्यादा होता है। आप इससे फ्लेयर वाले शरारा पैंट को सिलवा लें। ऊपर वाले हिस्से से टॉप बनवाएं और ट्रेडिशनल टच देने के लिए इसमे कमर के पास से थोड़ी दूर पर मैचिंग के शियर फैब्रिक के कपड़े को अटैच करवा लें। जिसे फ्रंट से ओपन ही रखें। ये डिजाइनर पीस अट्रैक्टिव दिखेगा और सबसे हटकर लुक देगा।
हॉल्टर नेकलाइन कुर्ती विद शरारा पैंट
पुराने गाउन को मॉडर्न तरीके से यूज करने का ये काफी अच्छा है। गाउन के जिस पार्ट में हैवी एंब्रायडरी है, उसे हॉल्टर नेक या स्ट्रैपी स्लीव वाली कुर्ती में कन्वर्ट करवा दें। साथ ही बाकी के हिस्से से फ्लेयर वाले पलाजो पैंट स्टिच करवाएं। गाउन के कपड़े का इस तरह इस्तेमाल काफी स्मार्ट है और आपके गाउन तो अलग तरह से पहनने लायक बना सकता है।
जंपसूट
अगर आप थोड़ा मॉडर्न लुक और ट्रेडिशनल स्टाइल मिक्स करना चाहती हैं तो हैवी गाउन को जंपसूट में कन्वर्ट करवा लें। थोड़ी मेहनत के बाद गाउन जंपसूट में चेंज हो जाएगा और बिल्कुल अलग तरह से पहनने के काम आएगा। ट्रेडिशनल डिजाइन वाले जंपसूट को इंडोवेस्टर्न लुक के साथ वियर करें, अट्रैक्टिव लुक देगा।
लहंगे में कन्वर्ट करवा लें
गाउन के अपर पार्ट को अलग करवा लें और नीचे के पार्ट से खूबसूरत लहंगा तैयार करवाएं। आपका पुराना गाउन बिल्कुल नये लहंगे में बदला जा सकता है। और, जब आप इसे फैमिली के किसी भी फंक्शन में पहनकर रेडी होंगी तो घरवाले कंफ्यूज होंगे और बार-बार आपसे उस लहंगे के बारे में पूछेंगे।
गाउन को दें हॉट लुक
अगर आपका गाउन बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक वाला है। तो उसे मॉडर्न और एलिगेंट तरीके से वियर करने लिए बुटीक में जाकर थोड़े चेंज करवा लें। जैसे कमर के पास कटआउट डिटेलिंग करवाई जा सकती है। या फिर बैक पर बैकलेस डिजाइन क्रिएट करवाएं। स्लीवलेस या फिर पूरे गाउन को हॉल्टर नेक डिजाइन में कन्वर्ट करवा लें। आपका पुराना गाउन बिल्कुल ब्रांड न्यू बन जाएगा और आप इसे ज्यादा हॉट तरीके से वियर कर पाएंगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


