Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनTips to get rid of wrinkles out of the clothes without an iron bina press kiye kapdo se silwate dur karne ke tarike
क्या बिजली चली गई? बिना इस्त्री ऐसे दूर करें कपड़ों की सिलवटें

क्या बिजली चली गई? बिना इस्त्री ऐसे दूर करें कपड़ों की सिलवटें

संक्षेप:

क्या आप जानते हैं आपके घर पर ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से कपड़ों की जिद्दी सिलवटों को चुटकियों में गायब कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Jan 05, 2026 07:15 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साफ-सुथरे इस्त्री किए हुए कपड़े ना सिर्फ व्यक्ति की पर्सनालिटी निखारते हैं बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी बढ़ाकर रख देते हैं। लेकिन अकसर कई बार सफर के दौरान होटल में या फिर ऐन वक्त पर बिजली कट जाने से कपड़ों को प्रेस करके पहनना मुमकिन नहीं हो पाता है। जिससे मूड और समय दोनों खराब होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके घर पर ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से कपड़ों की जिद्दी सिलवटों को चुटकियों में गायब कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे स्टीम, हीट और थोड़ी नमी का इस्तेमाल करके बिना ज्यादा मेहनत किए इस्त्री के बिना भी कपड़ों को क्रिस्प और स्मूद बनाया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिना इस्त्री किए कपड़ों की सिलवटें दूर करने के आसान टिप्स

शावर की गर्म भाप का इस्तेमाल- इस ट्रिक को फॉलो करने के लिए सबसे पहले कपड़ों को बाथरूम में हैंगर पर टांग दें। इस बात का ध्यान रखें कि टांगे हुए कपड़ों पर पानी के छींटे ना पड़ें। अब गर्म पानी की शावर 10-15 मिनट चलाकर रखें। ऐसा करते हुए दरवाजा बंद रखें ताकि कमरा भाप से भर जाए। भाप से कपड़े की सिलवटें नरम होकर सीधी हो जाती हैं। हल्के फैब्रिक जैसे शर्ट, ब्लाउज पर यह तरीका अच्छी तरह काम करता है। ज्यादा गहरी सिलवटों के लिए थोड़ा समय ज्यादा लग सकता है।

ये भी पढ़ें:जानिए किन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूली

ड्रायर में डालें- कपड़ों की सिलवटें दूर करने का यह सबसे तेज तरीका है। इसके लिए जिन कपड़ों को इस्त्री करना है उन्हें ड्रायर में एक गीले तौलिए या कपड़े के साथ डालें। 5-10 मिनट ड्रायर को गर्म या हॉट सेटिंग पर चलाएं। साइकिल खत्म होते ही कपड़े निकालकर हैंग करें। गर्मी और हवा से सिलवटें खुद सीधी हो जाती हैं।

हेयर ड्रायर का जादू - कपड़े को हैंगर पर टांगकर हल्का पानी स्प्रे करें। इसके बाद हेयर ड्रायर को दूर से घुमाते हुए गर्म हवा मारें। यह टिप कपड़ों के छोटे हिस्सों जैसे कॉलर, कफ पर बेस्ट काम करता है।

रिंकल रिलीज स्प्रे- स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ा फैब्रिक सॉफ्टनर या सिरका 3:1 के अनुपात में मिलाकर भर दें। अब कपड़े पर हल्का स्प्रे करके हाथ से खींचकर सीधा करें या झटकें। इसके बाद कपड़े को सूखने के लिए रख दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि कपड़ों की सिलवटें और बदबू दोनों गायब हो गई हैं।

गर्म बर्तन से प्रेस करें- एक भारी पैन या पॉट में पानी गर्म करें। इसके बाद पानी निकालकर बर्तन को कपड़े पर तौलिए के ऊपर से दबाएं और घुमाएं। यह तरीका कॉटन या लिनेन जैसे मजबूत फैब्रिक पर अच्छा काम करता है। यह उपाय प्लास्टिक बटन या डिटेल वाले कपड़ों पर न आजमाएं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।