Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनTips to Choose the Perfect Eyeglass Frame That Flatter Your Face Shape
चेहरे के हिसाब से चुनें सही चश्मे का फ्रेम, पढ़ाकू नहीं स्टाइलिश लगेंगे आप

चेहरे के हिसाब से चुनें सही चश्मे का फ्रेम, पढ़ाकू नहीं स्टाइलिश लगेंगे आप

संक्षेप:

हर फ्रेम आपके फेस पर सूट भी नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी फेस शेप के मुताबिक चश्मे की सही फ्रेम सिलेक्ट करें। आइए जानते हैं आपके लिए क्या बेस्ट रहेगा।

Sep 11, 2025 04:07 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अब वो जमाना गया जब सिर्फ आंखों की रोशनी के लिए लोग चश्मा पहना करते थे। आजकल तो चश्मा भी एक फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। ऑनलाइन और ऑफलाइन कई तरह के फ्रेम मौजूद हैं, जो काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। अब चश्मा पहनकर सिर्फ पढ़ाकू लुक नहीं मिलता, बल्कि आप खुद को और फैशनेबल भी बना सकते हैं। बस जरूरत है तो सिर्फ अच्छा फ्रेम सिलेक्ट करने की। दरअसल इतने सारे फ्रेम्स में से कौन सा सलेक्ट करना है, ये हमेशा कन्फ्यूज करता है। फिर हर फ्रेम आपके फेस पर सूट भी नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी फेस शेप के मुताबिक चश्मे की सही फ्रेम सिलेक्ट करें। आइए जानते हैं आपके लिए क्या बेस्ट रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गोल चेहरा है तो ऐसा फ्रेम लें

अगर आप राउंड फेस शेप वाले हैं, तो आपको एंगुलर फ्रेम चूज करने चाहिए। चाहे वो स्क्वेयर शेप हो या फिर रेक्टेंगुलर। आपको भूलकर भी राउंड फ्रेम सिलेक्ट नहीं करना है क्योंकि ये आपकी फेस शेप को और ज्यादा राउंड दिखाएगा, जो अच्छा भी नहीं लगेगा।

स्क्वेयर फेस शेप

अगर आप स्क्वेयर फेस शेप वाले हैं, तो आपकी जॉलाइन ज्यादा डिफाइंड है। ऐसे लोगों पर राउंड एज वाले फ्रेम काफी अच्छे लगते हैं। यानी आप ओवल या सर्कल शेप का फ्रेम ले सकते हैं।

ओवल शेप वाले चुनें ऐसी फ्रेम

ओवल फेस शेप है तो आप कोई भी शेप वाली फ्रेम चूज कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर हर शेप एंड साइज की फ्रेम सूट होती है। आजकल चौड़े फ्रेम वाले चश्मे ट्रेंड में हैं, आप चाहें तो उन्हें भी ट्राई कर सकते हैं।

हार्ट फेस शेप

हार्ट फेस शेप को बैलेंस करने के लिए सेमी रिम फ्रेम या एविएटर बेस्ट रहेंगे। वैसे आप कोई भी एंगुलर फ्रेम वाले चश्मे सिलेक्ट कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि फ्रेम ऊपर से ज्यादा चौड़ा हो, इससे आपकी फेस शेप निखर कर आएगी।

ऑब्लॉन्ग (अंडाकार) फेस शेप

अगर आपका चेहरा ज्यादा लंबा और पतला है, तो ऐसे फ्रेम सिलेक्ट करें जो अलग ही नजर आएं। यानी आपको थोड़े बोल्ड और थिक फ्रेम सिलेक्ट करने चाहिए। ये आपकी फेस शेप को बैलेंस लुक देंगे और बहुत ही फैंसी भी लगेंगे।

(All Images Credit: Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।