फेस्टिव सीजन बड़ी बचत के साथ करें शॉपिंग: 799 के अंदर खरीदें आरामदायक कुर्ता सेट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आरामदायक कुर्ता सेट्स की तलाश में मुझे मिलें ये 8 कुर्ता सेट्स वो भी बजट में! जल्दी करें, कहीं मौके चूक न जाए।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

लंबे समय से आरामदायक कुर्ता सेट्स की तलाश थी, इस दौरान मुझे मिलें ये 8 हल्के आरामदायक कुर्ता सेट्स, जो देखने में आकर्षक होने के साथ ही पहनने पर शरीर पर पूरी तरह आरामदायक रहेंगे। वहीं त्योहारों का मौसम चल रहा है, इन दिनों में इस तरह के कुर्ता सेट आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा इन्हें डेली से लेकर ऑफिस वियर तक किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। वहीं ये सभी बेहद सस्ते हैं, 799 के अंदर यहां आपको मिलेंगे बेस्ट रेटेड कुर्ता सेट्स। तो ज्यादा न सोचें मोबाइल उठाएं और आज ही घर मंगवाएं अपना पसंदीदा कुर्ता सेट।

cotton kurta sets
कॉटन कुर्ता सेट्स।

यहां खरीदें 8 हल्के आरामदायक कुर्ता सेट:

100% कॉटन कपड़े से तैयार ये कुर्ता सेट एक हल्का और मुलायम विकल्प है। ये एवरीडे स्टाइलिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसकी हल्की हवादार फैब्रिक शरीर में ठंडक का एहसास बरकरार रखती है। इसके साथ आरामदायक बॉटम वियर आयेगा, जिसमें पैरों को मूव करने में आसानी होगी और आप पूरे दिन रिलैक्स रहती हैं। नीले रंग के कुर्ते पर बने सफेद प्रिंट इसे अधिक आकर्षक बना रहे हैं। अगर लंबे समय से कुर्ता सेट की तलाश है तो बजट में आज ही खरीदें ये खास विकल्प।

इस कुर्ते पर बने प्रिंट और पैटर्न बेहद आकर्षक हैं, और इसके रंगों का कांबिनेशन भी कमाल का लुक दे रहा। इसमें आरामदायक प्लाजो पैंट आएगा, इस तरह आप इन्हें पूरे दिन पहने रख सकती हैं। इस कुर्ते का लुक पहले से आकर्षक है, इसलिए हल्का और छोटा इयररिंग ऐड करें। साथ में फ्लैट सैंडल या जूती के साथ स्टाइल करें। कॉलेज वियर के लिए भी ये एक बढ़िया विकल्प है।

Klosia ब्रांड का एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता सेट देखने में जितना आकर्षक है, उतना ही हल्का और आरामदायक है। इसका दाम देखकर आप चौंक जाएंगे, क्योंकि ये 799 रुपए के अंदर उपलब्ध है। त्योहारों के मौसम में ये आपके ऊपर खूबसूरत लगेगा और इसे मैनेज करना भी आसान रहेगा। इसमें अन्य कई कलर ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं, पसंद अनुसार किसी भी विकल्प को घर बैठे ऑर्डर कर सकती हैं।

रक्षाबंधन, हरतालिका तीज जैसे त्यौहार पर पहनने के लिए ये कुर्ता सेट एक बढ़िया विकल्प है। इसकी हल्की हवादार फैब्रिक शरीर पर मक्खन जैसी महसूस होगी और पूरे दिन आपको रिलैक्स रहने में मदद करेगी। इन्हें पहनकर आप तीज त्यौहार में सारे काम मैनेज कर सकती हैं। त्यौहार के मौके पर इसे मिनटों में स्टाइल कर सकती हैं। छोटे झुमके और गले में पतली चेन खूबसूरत लगेगी। बालों को खुला रखें और बिंदी लगाना न भूलें!

Klosia का प्रिंटेड कुर्ता सेट आप सभी को बेहद पसंद आएगा। बजट में आरामदायक और आकर्षक कुर्ता सेट की तलाश है, तो इसे जरूर ट्राई करें। ऑफिस, आउटिंग और शॉपिंग पर जाना हो, इस हल्के आरामदायक विकल्प को मिनटों में स्टाइल कर सकती हैं। अगर आपको ढीले-ढाले प्लाजो वाले कुर्ते चाहिए, तो इस कुर्ता सेट में आपको पसंदीदा बॉटम वियर मिल जाएगा।

Indo Era ब्रांड का प्योर कॉटन कुर्ता सेट एक हल्का आरामदायक विकल्प है। इसका रंग और डिजाइन दोनों खूबसूरत हैं। इसकी फैब्रिक की जितनी तारीफ करो उतना कम है। शरीर में हवा का बहाव बना रहता है और आपको ठंडक महसूस होती है। ट्रेडिशनल इवेंट्स के मौके पर इसके साथ फ्लैट सैंडल पहनें, बालों में चोटी बनाएं, कानों में छोटे टॉप्स और एक छोटी बिंदी के साथ स्टाइल करने पर ये सॉफ्ट लुक देगा।

Janasya ब्रांड का पाली सिल्क कुर्ता सेट आप सभी को बेहद पसंद आएगा। ये साधारण मगर आकर्षक विकल्प है, जिसे महिलाएं ऑफिस घर से लेकर फेस्टिवल्स के मौके पर भी स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ते के साथ घड़ी और कानों में छोटी बाली पहनें। ऑफिस वियर के तौर पर फ्लैट सैंडल के साथ पेयर कर सकती हैं। वहीं ये ज्यादा महंगा नहीं है, इस समय बजट फ्रेंडली दाम पर उपलब्ध है, तो इसे आज ही ऑर्डर करें।

9000 से अधिक महिलाओं का पसंदीदा Klosia का ये अनारकली कुर्ता सेट देखने में बेहद आकर्षक है। इसे काफी लोगों ने खरीदा है और इस पर सकारात्मक रिव्यू भी दिए हैं। इस फेस्टिवल से लेकर ऑफिस वियर तक आप आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें रंगों के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं, पसंद अनुसार किसी भी विकल्प को डिस्काउंटेड प्राइस पर घर बैठे ऑर्डर करें। इस कुर्ता सेट को छोटे ईयरिंग्स और हाथों में घड़ी के साथ स्टाइल करें। गले में पतली चेन और बिंदी लगाना न भूलें!

बरसात में भी झटपट सुख जाएंगे कपड़े: खरीदें क्लॉथ ड्राइंग स्टैंड के 6 मजबूत विकल्प

Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।

Anjali Kumari

लेखक के बारे में

Anjali Kumari

अंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।


करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।


एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।


विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनफेस्टिव सीजन बड़ी बचत के साथ करें शॉपिंग: 799 के अंदर खरीदें आरामदायक कुर्ता सेट