कैजुअल लुक के लिए यहां खरीदें बजट फ्रेंडली समर फुटवियर के बेस्ट ऑप्शंस
रोजाना कैजुअल लुक के लिए फुटवियर की तलाश है, तो ये 8 विकल्प परफेक्ट रहेंगे। खासकर समर सीजन महिलाएं इसे जरूर खरीदें। इन सभी पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
गर्मी में आपकी बॉडी को हल्के और हवादार कपड़ों की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह पैरों को भी लाइटवेट और हवादार फुटवियर चाहिए। गर्मी में लंबे समय तक बंद फुटवियर पहनने से पैरों में अत्यधिक पसीना आता है, जिससे कई बार फंगल इन्फेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि खुला और हवादार फुटवियर कैरी करें। खासकर ऑफिस और कॉलेज में लंबा समय गुजारना होता है, जिसमें ये 8 समर फुटवियर आपकी मदद करेंगे। Amazon के ये फुटवियर अपनी ड्युरेबिलिटी और कंफर्ट के लिए जाने जाते हैं। साथ ही डिस्काउंटेड प्राइस पर ये बेहद सस्ते में उपलब्ध मिल जाएंगे। यानी अब कम बजट में आप बेहतर कंफर्ट एंजॉय कर सकती हैं।

Shoetopia का फ्लैट सैंडल एक आरामदायक विकल्प है। गर्मी में आप इसे किसी भी कैजुअल लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये वेस्टर्न और एथेनिक दोनों आउटफिट्स के साथ परफेक्ट लगेंगे। इनका मटेरियल ड्यूरेबल है और इनका सोल भी गद्देदार है, यानी कंफर्ट और स्टाइल अब एक ही फुटवियर में मिलेगा। इन्हें रोजाना कैरी करने के साथ ही आप वर्क वेयर के तौर पर आराम से पहन सकती हैं।
इस सैंडल का लुक मेरा पर्सनल फेवरेट है। गर्मियों में इसे कैजुअल लुक क्रिएट करने के लिए इस्तेमाल करें, ये बेहद अट्रैक्टिव लगेंगे। ये फुटवियर हवादार और लाइटवेट है, साथ ही साथ इनका मेटेरियल भी ड्यूरेबल है, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस समय 66% के ऑफ के साथ केवल 340 रुपए में Amazon पर उपलब्ध है, इसमें अन्य कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे। तो बिना इंतजार किए इन्हें आज ही ऑर्डर करें।
Mochi ब्रांड का फ्लैट सैंडल आप सभी को पसंद आएगा। इसे वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ आराम से कैरी कर सकते हैं। ये पूरी तरह खुला हुआ और हवादार फुटवियर है, जो गर्मी में कैरी करने के लिए एक बेस्ट विकल्प है। खासकर ऑफिस के लंबे घंटों के दौरान ये पैरों को ड्राई और कंफर्टेबल रहने में मदद करेगा। वर्क वियर के साथ ही शॉपिंग पर जाना हो या आउटिंग पर, ये किसी भी आउटफिट के साथ बेहद आकर्षक लगेगा।
Mochi ब्रांड के सैंडल अक्षर महंगे आते हैं, परंतु इस समय amazon इन पर 45% का ऑफ दे रहा है। ये कोल्हापुरी स्टाइल सैंडल मॉडर्न लुक क्रिएट करने में आपकी मदद करेगा। खासकर वर्किंग महिलाओं के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये ऊपर से खुला हुआ है, यानी इसमें हवा का बहन बना रहेगा और पैर ड्राई एवं रिलैक्स्ड रहेंगे। अगर आप भी हवादार सैंडल की तलाश में हैं, तो ये विकल्प ट्राई कर सकते हैं।
Metro का डेली वियर समर फ्रेंडली फुटवियर मुझे बेहद पसंद है, अगर आप लोग भी खुला और हवादार सैंडल ढूंढ रहे हैं, तो इस विकल्प को हाथ से न जाने दें। गद्देदार सोल के साथ ये पैरों को पूरी तरह रिलैक्स्ड रखेगी, जिससे लंबी दूरी तक चलने के बाद भी पैरों में किसी तरह की थकान एवं दर्द महसूस नहीं होती। इस पर 52% का ऑफ उपलब्ध है, बड़ी बचत के साथ इसे आज ही ऑर्डर करें। खासकर वर्किंग महिलाओं को ये बेहद पसंद आएगा।
क्रिस क्रॉस स्टाइल के साथ ये सैंडल काफी आकर्षक है। खासकर गर्मियों में कैरी करने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इसकी एक्स्ट्रा सॉफ्ट पैडिंग इसे उन लोगों के लिए अधिक खास बनाती है, जिन्हें अक्सर पैरों में दर्द रहता है। अगर पैरों के दर्द के कारण पार्टी में कौन सा फुटवियर पहने ये डिसाइड नहीं कर पाती, तो ये ऑर्थोपेडिक चप्पल को ट्राई करें। एथेनिक और वेस्टर्न दोनों कपड़ों के साथ जाएगा।
ये फुटवियर गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। इसका खुला हवादार डिजाइन इसे गर्मियों के लिए बेस्ट विकल्प बनाता है। इसमें हवा का बहाव बना रहता है, जिससे पैरों पर पसीना जमा नहीं होता और आप बेफिक्र होकर अपना स्टाइल फ्लॉन्ट कर सकती हैं। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें पैर जल्दी नहीं थकते और आपको पूरी तरह कंफर्टेबल महसूस होता है।
Shoetopia की ये आरामदायक सैंडल मेरी पर्सनल फेवरेट है। यह देखने में बेहद आकर्षक और हवादार है। यानी अब गर्मी में इन्हें बेफिक्र होकर कैरी कर सकती हैं। ऑफिस के लंबे घंटों के दौरान ये पैरों पर पूरी तरह रिलैक्स महसूस होती है। गर्मी में ट्रेवल करना हो या कहीं दूर तक ड्राइव करना हो, ये सैंडल परफेक्ट रहेगी। अगर आप भी इस समर सीजन अपने लिए सिंपल और कंफरटेबल फुटवियर की तलाश में हैं, तो ये विकल्प हाथ से न जाने दें।
Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।
लेखक के बारे में
Anjali Kumariअंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।
करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।
एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।
विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


