मैटरनिटी फैशन गोल्स: सुरभि ज्योति के ग्रीन अनारकली लुक से लें स्टाइल टिप्स

Feb 18, 2026 10:27 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्रेस से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आया उनका मैटरनिटी लुक ना सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन भी बन गया है।

मैटरनिटी फैशन गोल्स: सुरभि ज्योति के ग्रीन अनारकली लुक से लें स्टाइल टिप्स

Surbhi Jyoti Maternity Look: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो ग्रीन अनारकली सूट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका यह मैटरनिटी लुक सिंपल होने के साथ-साथ बेहद ग्रेसफुल भी है और हर प्रेग्नेंट महिला के लिए एक परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन बन गया है। जानें उनकी आउटफिट और स्टाइलिंग डिटेल्स -

सिंपल लुक, लेकिन रॉयल फील

सुरभि का अनारकली सूट फ्लोई फैब्रिक में है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान कम्फर्ट के साथ-साथ स्टाइल भी देता है। सूट की सॉफ्ट फॉल और लाइट एम्बेलिशमेंट इसे ओवरड्रेस्ड नहीं बनाती। दुपट्टा हल्का और ट्रांसपेरेंट है, जो पूरे लुक में एक रॉयल टच जोड़ता है। यह आउटफिट दिखाता है कि मैटरनिटी फैशन में कम्फर्ट और एलिगेंस साथ-साथ चल सकते हैं।

कलर चॉइस

इस लुक की खास बात है इसका कलर चॉइस। हरे रंग को शांति, ताजगी और नेचर से जोड़ा जाता है, जो प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत सफर को और भी खास बना देता है। सुरभि का यह ग्रीन अनारकली लुक ना सिर्फ उनकी नेचुरल ब्यूटी को उभारता है, बल्कि उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो को भी खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करता है।

ज्वेलरी और मेकअप रहा परफेक्ट

स्टेटमेंट ईयररिंग्स, चंकी नेकपीस, हाथ में चूड़ियां और रिंग्स- सब कुछ बेहद सटल रखा गया है। ज्वेलरी की यह सादगी यह साबित करती है कि मैटरनिटी फैशन में कम एक्सेसरीज भी स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं। वहीं मेकअप की बात करें तो न्यूड टोन, सॉफ्ट आई-मेकअप और नेचुरल लिप शेड उनके लुक को फ्रेश और ग्रेसफुल फील देता है।

फुटवियर और हेयरस्टाइल भी बना हाइलाइट

सुरभि ने इस सूट के साथ फ्लैट जूतियां कैरी की हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान कम्फर्ट के लिहाज से परफेक्ट चॉइस है। हेयरस्टाइल में मिडिल पार्टिंग के साथ सुरभि ने सॉफ्ट और लूज ब्रेड बनाई है जिससे पूरा लुक एकदम फ्रेश और रिलैक्स्ड लगता है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन

सुरभि ज्योति का यह मैटरनिटी लुक उन सभी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है जो प्रेग्नेंसी के दौरान भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। अनारकली सूट ना सिर्फ बॉडी को आराम देता है, बल्कि बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट भी करता है। सही फैब्रिक, सॉफ्ट कलर्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ मैटरनिटी फैशन को आसानी से एलिवेट किया जा सकता है।

कुल मिलाकर, सुरभि ज्योति ने अपने इस मैटरनिटी लुक से यह मैसेज दिया है कि मां बनने का सफर जितना इमोशनल होता है, उतना ही खूबसूरत और स्टाइलिश भी हो सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;