पिंक पेस्टल लहंगे में सुहाना खान का रॉयल अंदाज, इंटरनेट पर धूम मचा रहीं फोटोज
Suhana Khan का पेस्टल लहंगा लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, हल्के रंग और रॉयल ज्वेलरी के साथ उनका यह एथनिक स्टाइल वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन बन गया है।

बॉलीवुड के किंग Shahrukh Kahn की बेटी Suhana Khan अक्सर अपने स्टाइलिश फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक खूबसूरत पेस्टल लहंगा लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस लुक में सुहाना बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आ रही हैं। उनका यह एथनिक आउटफिट उन लोगों के लिए खास इंस्पिरेशन बन सकता है जो वेडिंग या फेस्टिव सीजन में सॉफ्ट और क्लासी लुक पाना चाहते हैं। जानें उनके लुक की खास बातें -
पेस्टल रंग का खूबसूरत लहंगा
सुहाना खान ने इस लुक में पेस्टल पिंक और हल्के मल्टीकलर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है। लहंगे पर बारीक कढ़ाई और फ्लोरल डिजाइन इसे बेहद खास बनाते हैं। यह आउटफिट ना तो ज्यादा भारी लगता है और ना ही बहुत सिंपल, बल्कि यह एलिगेंस और ग्रेस का परफेक्ट बैलेंस दिखाता है। पेस्टल शेड्स आजकल फैशन की दुनिया में काफी ट्रेंड में हैं। खासकर शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन में ऐसे रंगों के लहंगे बेहद पसंद किए जा रहे हैं।
मैचिंग ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती
सुहाना के लहंगे के साथ मैचिंग पेस्टल पिंक ब्लाउज है जिस पर भी खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है। ब्लाउज का डिजाइन सिंपल होते हुए भी बेहद स्टाइलिश है, जो पूरे लुक को मॉडर्न टच देता है। ब्लाउज का फिट और कट उनके आउटफिट को और भी ग्रेसफुल बना रहा है।
येलो दुपट्टा बना लुक का हाइलाइट
इस पूरे लुक की सबसे खास बात उनका येलो शेड का दुपट्टा है। हल्के पीले रंग का यह दुपट्टा गोल्डन बॉर्डर के साथ बेहद रॉयल दिख रहा है। पेस्टल पिंक लहंगे के साथ येलो दुपट्टे का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत कंट्रास्ट बना रहा है। दुपट्टे पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉयडरी इस लुक में रॉयल टच जोड़ती है।
मिनिमल ज्वेलरी में दिखी एलिगेंस
सुहाना ने इस लुक को बहुत ज्यादा ज्वेलरी से ओवरलोड नहीं किया। उन्होंने केवल एक खूबसूरत नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और रिंग्स पहनी हैं। हल्की ज्वेलरी के साथ उनका यह स्टाइल और भी क्लासी लग रहा है। यह दिखाता है कि कभी-कभी मिनिमल ज्वेलरी भी पूरे लुक को बेहद रॉयल बना सकती है।
सॉफ्ट मेकअप और नेचुरल हेयरस्टाइल
मेकअप की बात करें तो सुहाना ने सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप चुना है। हल्का बेस, न्यूड लिपस्टिक और सटल आई मेकअप उनके पूरे लुक को फ्रेश और एलिगेंट बना रहा है। उनके खुले, हल्के वेवी बाल इस आउटफिट के साथ बहुत खूबसूरती से मैच कर रहे हैं।
वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन
अगर आप वेडिंग फंक्शन, एंगेजमेंट या फेस्टिव पार्टी के लिए कोई एलिगेंट एथनिक लुक ढूंढ रही हैं, तो सुहाना खान का यह पेस्टल लहंगा स्टाइल एक शानदार इंस्पिरेशन हो सकता है। हल्के रंग, मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ ऐसा लुक ना केवल स्टाइलिश लगता है बल्कि बहुत ग्रेसफुल भी दिखता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


