
एक्सपेंसिव कपड़ों में भी नहीं दिखेंगी अट्रैक्टिव, अगर इन छोटी बातों पर नहीं दिया ध्यान
Style Mistakes: महंगे और खूबसूरत कपड़ों को पहनने के बाद भी आपकी सुंदरता नहीं खिलेगी। क्योंकि आप इन 5 जरूरी चीजों को भूल जाती हैं। इमेज कोच टीना वालिया से जानें आपका लुक टैकी ना दिखे, इसके लिए किन कामों को ना करें।
स्टाइलिश और क्लासी दिखने के लिए महंगे कपड़े, जूते और कीमती ज्वैलरी की जरूरत नहीं होती। सस्ते और सिंपल कपड़ों में भी आसानी से स्टाइलिश और क्लासी दिखा जा सकता है। अगर आप इंडियन वियर कैरी करती हैं तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें। नहीं तो महंगे कपड़े और कीमती ज्वैलरी पहनने के बाद भी आपका लुक भद्दा दिख सकता है। इमेज कोच टीना वालिया ने वीडियो शेयर कर ऐसे ही 5 टिप्स शेयर किए हैं। जिन्हें अगर ठीक नहीं किया तो महंगे कपड़े भी टैकी नजर आएंगे।
सिकुड़े हुए कपड़े
इंडियन वियर में कई तरह के फैब्रिक्स होते हैं। उनमे एंब्रायडरी होती है। ऐसे में आयरन करना कई बार मुश्किल होता है। लेकिन बगैर आयरन के सिकुड़े कपड़े आपके लुक को भद्दे दिखाएंगे। जब भी किसी स्पेशल ओकेजन पर जा रहे हों और आपके कपड़ों में रिंकल्स नजर आने लगी हैं तो उन्हें दूर करने के लिए सिंपल सा हैक ट्राई करें। हेयर ड्रायर की मदद से फटाफट उन रिंकल्स को दूर किया जा सकता है।
मेकअप और हेयर स्टाइल
क्लासी दिखना है तो केवल कोस्टली कपड़ों से काम नहीं चलेगा। आपको साथ में मेकअप और हेयरस्टाइल का भी ध्यान रखना जरूरी है। रूखे-बिखरे बाल पूरे लुक को खराब कर देते हैं। आपके बाल करीने से सजे होने चाहिए और साथ ही लाइट मेकअप की मदद से फेस को फ्रेश और प्रेजेंटेबल बनाएं। अगर आप ब्राइट मेकअप पसंद नहीं करतीं तो नो मेकअप लुक फॉलो करें। जिसमे टिंटेड लिप ग्लॉस के साथ कलर कॉम्प्लेक्शन क्रीम लगाकर चेहरे पर ग्लो लाएं और साथ ही खूबसूरत भी दिखें।
राइट फुटवियर
इंडियन वियर के साथ भी फुटवियर का ध्यान रखना जरूरी है। खासतौर पर जब आप कुर्ता पहन रहे हो जिसमे फुटवियर आपके लुक को इनहैंस करने का काम करता है। राइट फुटवियर ना होने पर आपका लुक पॉलिश्ड नहीं नजर आएगा।
ज्वैलरी हो अगर मिस मैच
कपड़ों के साथ ज्वैलरी को भी ठीक से मैच करना जरूरी है। बेसिक बातें जैसे गोल्डन ज्वैलरी या सिल्वर ज्वैलरी का ऑप्शन सोच समझकर चुनें। वहीं ध्यान रखें कि ओकेजन के मुताबिक ज्वैलरी हैवी या फिर मिनिमल हो।
कपड़ों की फिटिंग
इंडियन वियर में कपड़ों की फिटिंग मैटर करती है। ज्यादा लूज फिटिंग, स्लीव की फिटिंग ठीक ना होना, ज्यादा चुस्त फिटिंग भी टैकी दिखा सकती है। वहीं नेकलाइन शोल्डर से ड्रॉप हो रही या फिर ब्रॉड नेकलाइन आपको अनकंफर्टेबल बना रही तो कपड़ों की टेलरिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




