कलरफुल टॉप या कुर्ती पहनते समय ये गलती आपके समर लुक का कर देगी कबाड़ा! नोट कर लें स्टाइल टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Style Tips: गर्मियों में रिफ्रेशिंग समर लुक क्रिएट करने के लिए कलरफुल, पेस्टल कलर के टॉप और कुर्ती खरीदी हैं लेकिन पहनते समय ये 2 गलती बिल्कुल ना करें। नहीं तो पूरा समर लुक खराब हो जाएगा और आपको अपने पैसे खर्च करने पर पछतावा होगा।

कलरफुल टॉप या कुर्ती पहनते समय ये गलती आपके समर लुक का कर देगी कबाड़ा! नोट कर लें स्टाइल टिप्स

गर्मियों में पेस्टल कलर ट्रेंड में रहते हैं। आपने भी कलरफुल और पेस्टल कलर्स के टॉप्स और कुर्ती खरीदी होंगी। लेकिन छोटी सी गलती आपके समर लुक को बिगाड़ देगी। अगर आप कलरफुल प्रिंट वाले कपड़ों को सही तरीके से मिक्स एंड मैच नहीं कर पाती हैं तो ट्रेंडी लुक नहीं मिलता। फिर फोटोज में अपना डल लुक देखकर आप यहीं सोचती हैं कि ये कपड़े मुझ पर जंच नहीं रहे, जबकि गलती आपके मिक्स एंड मैच की होती है।

ब्लैक पैंट या जींस के साथ ना करें पेयर

अगर आप परफेक्ट समर लुक क्रिएट करना चाहती हैं, जिसे देखते ही सॉफ्ट ग्लो फेस पर नजर आए और आप किसी नाजुक कली जैसी गर्मियों में दिखें तो अपने कलरफुल कुर्ती या टॉप को पहनते वक्त ये 2 गलतियां ना दोहराएं।

ब्लैक पैंट या बॉटम के साथ ना करें पेयर

अपने वाइब्रेंट और ब्यूटीफुल से टॉप या कुर्ती को ब्लैक पैंट या गहरे रंग के बॉटम वियर के साथ बिल्कुल ना पेयर करें। जैसे ही आप ब्लैक कलर या बिल्कुल गहरे रंग के पैंट, जींस या फिर किसी बॉटम को कलरफुल टॉप या कुर्ती के साथ पेयर करती हैं तो फौरन आपके लुक में गहरा रंग या काला रंग हावी हो जाता है और वो सॉफ्ट,सटल ग्लैम जो उस कलरफुल कपड़ों से मिल रहा होता है वो छिप जाता है।

व्हाइट पैंट भी कई बार बिगाड़े देती है लुक

यहीं हाल व्हाइट पैंट या पायजामे के साथ भी होता है। जब आप उसे किसी भी कलर की कुर्ती के साथ पेयर कर देती हैं। सफेद रंग हर कलर के साथ मैच नहीं होता और आपके ब्यूटीफुल कुर्ते के रंग को फीका कर देता है। इसलिए जब आप कलरफुल कुर्ते में ट्रेडिशनल लुक चाह रहीं तो उसे व्हाइट पलाजो, पैंट या फिर बॉटम के साथ भूलकर भी पेयर ना करें।

तो कैसे करें कलरफुल टॉप या कुर्ती को मैच

कलर फुल टॉप को मैच करना है तो ब्लैक की बजाय पेस्टल कलर के पैंट या जींस को पेयर करें। ऑफ व्हाइट, पेस्टल ग्रे कलर के बॉटम वियर कलरफुल प्रिंट वाले टॉप के साथ ब्यूटीफुल और अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

कलर पिक करें

इसके अलावा आप टॉप के प्रिंट से एक डोमिनेंट कलर को चूज कर उस कलर के पैंट या बॉटम वियर को पहनें। इससे आपका लुक बिल्कुल समर रेडी दिखेगा। तो अगली बार जब आप कलरफुल टॉप वियर कर रही हों तो उसके साथ सही बॉटम को चूज करके पहनें। जिससे सॉफ्ट, सटल लुक क्रिएट हो और समर रेडी दिखे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।