फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनTejasswi Prakash Indian Look: तेजस्वी प्रकाश के इंडियन लुक्स हैं लाजवाब, घर की शादी में अलग दिखने के लिए लें इंस्पिरेशन

Tejasswi Prakash Indian Look: तेजस्वी प्रकाश के इंडियन लुक्स हैं लाजवाब, घर की शादी में अलग दिखने के लिए लें इंस्पिरेशन

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके स्टाइलिश अंदाज का हर कोई दीवाना है। यहां देखें तेजस्वी प्रकाश के अमेजिंग इंडियन लुक्स...

Tejasswi Prakash Indian Look: तेजस्वी प्रकाश के इंडियन लुक्स हैं लाजवाब, घर की शादी में अलग दिखने के लिए लें इंस्पिरेशन
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 09 May 2022 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

Tejasswi Prakash Saree Look: बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश को लोग उनके चुलबुले अंदाज के लिए खूब पसंद करते हैं। इसी के साथ उनके फैशन सेंस को लेकर भी चर्चाएं हमेशा तेज रहती है। तेजस्वी वेस्टर्न के साथ इंडियन लुक में भी काफी ज्यादा प्यार नजर आती है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें उनके साड़ी लुक्स काफी खूबसूरत हैं। तेजस्वी के इन साड़ी लुक से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं। डिफरेंट तरीके से स्टाइल किए गए ये लुक्स आपके भी खूब काम आ सकते हैं। आइए, नजर डालिए तेजस्वी के इन खूबसूरत लुक्स पर। 

1) सिंपल साड़ी में महाराष्ट्रियन लुक

अगर आपको लगता है कि महाराष्ट्रियन लुक क्रिएट करने के लिए आपको नऊवारी पहनना जरूरी है तो आप गलत हैं। इस लुक में तेजस्वी प्रकाश ने सिंपल ब्लू रंग की साड़ी के साथ महाराष्ट्रियन लुक को क्रिएट किया है। जिसमें वह काफी ज्यादा प्यारी लग रही हैं। लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा है। तेजस्वी ने महाराष्ट्रियन नथ और ट्रेडिशनल बिंदी संग लुक को अट्रैक्टिव बनाया है। इसी के साथ उनका हेयरस्टाइल भी काफी खास है। जूलरी में उन्होंने गले मे एक लॉनंग गोल्ड दिखने वाले नेकपीस को कैरी किया। इस सिंप महाराष्ट्रियन लुक से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

 

2) लहंगा संग साउथ इंडियन लुक 

अगर जल्द ही आपके घर में किसी की शादी होने वाली है तो एक्ट्रेस का ये लुक आपके खूब काम आ सकता है। उन्होंने लहंगे के साथ साउथ इंडियन लुक को क्रिएट किया है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए उन्होंने बालों में गजरा लगाया है । वहीं खूब सारी गोल्ड जूलरी को कैरी किया है। अगर आप भी इस लुक को क्रिएट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इसकी दुपट्टा स्टाइलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। 

 

3) ऑफिस पार्टी के लिए क्लासिक लुक

ऑफिस में आए दिन कुछ न कुछ सेलिब्रेशन होता ही है। ऐसे में अगर कुछ इंडियन थीम वाला फंक्शन होने वाला है तो ये लुक काफी काम का है। इस लुक में तेजस्वी ने प्रिंटेड साड़ी के साथ बॉटनेक डिजायन के ब्लाउज को कैरी किया है। इसी के साथ उन्होंने कानों में सिल्वर जूलरी को कैरी किया है और हेयरस्टाइलिंग के लिए फ्रंट पफ के साथ बन बनाया है। मेकअप को भी काफी सिंपल रखा है जो ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट है।

 

4) गजरा संग क्लासिक इंडियन लुक

शादी फंक्शन इन दिनों खूब हो रहे हैं। ऐसे में दुल्हे की बहन या भाभी के लिए ये लुक काफी अच्छा है। तेजस्वी ने फ्रंट पल्ले के साथ इस साड़ी को स्टाइल किया है और इसके साथ डार्क लिप्स किए हैं। लुक को खास बना रहा है मांग टीका, गले का सेट और बालों में लगा गजरा। इस लुक से तो आप इंस्पिरेशन ले ही रही हैं लेकिन इसे साथ आप इस लुक में बिंदी को जरूर शामिल करें। ऐसा करने से लुक काफी अट्रैक्टिव लगेगा। 

 

5) स्टाइलिश साड़ी के साथ वेस्टर्न लुक

अगर आप भी उन में से एक हैं जो शादी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपके लिए ये लुक काफी काम का होने वाला है। कई बार हम साड़ी तो स्टाइलिश पहन लेते हैं लेकिन लुक के कारण वह इतना स्टाइलिश नहीं बनाता। तेजस्वी ने इस स्टाइलिश साड़ी के साथ लुक को काफी वेस्टर्न रखा है। उन्होंने इस साड़ी के साथ सिंपल सी पॉनीटेल हेयरस्टाइल को कैरी किया है वहीं मेकअप को काफी सटल रखा है। 

 

तेजस्वी अपने लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनका स्टाइल हमेशा सुर्खियां बटौरता है। ऊपर दिखाए गए सभी लुक्स को तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां पर उनके 5.7 मीलियन फॉलोअर्स हैं।

 

रश्मिका मंदाना ने अपने लुक्स से ढाया कहर, सगाई से रिसेप्शन तक के लिए है बेस्ट आउटफिट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें