साल 2022 में खूब ट्रेंड में रहे ये ब्लाउज डिजाइन, वेडिंग सीजन में आप भी कर सकते हैं कैरी
खूबसूरत ब्लाउज साड़ी और लहंगे के लुक को खास बना देते हैं। यहां देखिए साल 2022 के कुछ सबसे ट्रेंडी ब्लाउज, जो इस शादी के मौसम के लिए आपके वॉर्डरोब में होने ही चाहिए।

इस खबर को सुनें
Blouse Fashion Trends: शादी के मौसम में खूबसूरत और फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो लुक को खास बनाने के लिए आप साड़ी और लहंगे के साथ आकर्षक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस वेडिंग सीजन में आपको अपने वॉर्डरोब को अपग्रेड करना चाहिए। कॉकटेल पार्टी, समर ब्रंच, या फॉर्मल वर्क हो साड़ी हर ओकेजन के लिए अच्छी होती है। इसके साथ आकर्षक ब्लाउज आपके लुक को खूबसूरत बना देता है। यहां देखिए साल 2022 के ट्रेंडी लुक-
हॉल्टर नेक ब्लाउज

ग्लैमरस दिखने के लिए हाल्टर ने डिजाइन बेहतरीन है। इस नेक स्टाइल ने अब एथनिक वियर में अपनी जगह बना ली है। एक हॉल्टर-नेक ब्लाउज आपकी साड़ी को एक अलग लुक दे सकता है। हॉल्टर-नेक ब्लाउज आपको स्लिमिंग लुक देता है।
डीप वी नेक ब्लाउज

वी नेक ब्लाउज डिजाइन लेटेस्ट ट्रेंड है जिसे सेलिब्रिटीज से लेकर ब्राइड्स तक में देखा जा सकता है। अगर आप कॉकटेल पार्टी में साड़ी पहनना चाहती हैं तो डीप वी नेक बेस्ट ऑप्शन है। लंबा दिखने के लिए आप इस तरह के डिजाइन को कैरी कर सकती हैं। छोटी गर्दन वाले लोगों के लिए भी यह आकर्षक रूप से काम करता है।
इंफिनिटी ब्लाउज

यह सबसे ट्रेंडी और सबसे आकर्षक ब्लाउज में से एक है। बॉलीवुड स्टार्स को कई बार इनफिनिटी ब्लाउज पहने देखा गया है। यह डिजाइन ग्रामीण महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक से इंस्पायर्ड है। आकर्षक दिखने के लिए इन्फिनिटी ब्लाउज को पहन सकते हैं। ये साड़ी और लहंगा दोनों के साथ जचते हैं।
बिकिनी ब्लाउज

बिकनी ब्लाउज सीजन के सबसे फैशनेबल ट्रेंड में से एक है। इस तरह के ब्लाउज को बिकनी ब्लाउज, माइक्रो ब्लाउज और ब्रालेट्स के रूप में भी जाना जाता है। शादी के सीजन में बोल्ड ब्लाउज या चोली पहनने के मूड में हैं, तो बिकनी टॉप एक बेहतरीन ऑप्शन है। बोल्ड लुक पाने के लिए आप इस तरह के ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं।
हाई नेक ब्लाउज

हैवी वर्क वाली साड़ी के साथ हाई नेक ब्लाउज काफी क्लासी लुक देते हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन साटन या ब्लिंगी साड़ी के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। हालांकि इन्हें संभाल कर रखना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में इसे आसानी से फटने से बचने के लिए, सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा चुने गए कपड़े वर्क के वजन को झेलने लायक हों।
सेलेब्रिटीज की इन यूनीक जूलरी के दीवाने हुए फैंस, वेडिंग फंक्शन के लिए आप भी कर सकती हैं कैरी