फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनकृति सेनन-श्रद्धा कपूर की अट्रैक्टिव ड्रेस पर आ जाएगा दिल, स्प्रिंग के मौसम में हो जाएं आप भी तैयार

कृति सेनन-श्रद्धा कपूर की अट्रैक्टिव ड्रेस पर आ जाएगा दिल, स्प्रिंग के मौसम में हो जाएं आप भी तैयार

Shraddha Kapoor- Kriti Sanon Attrective Dress: स्प्रिंग के मौसम में कृति सेनन ने पहनी फ्लोरल ड्रेस तो पिंक ब्लेजर और मिनी स्कर्ट में रेडी हुईं श्रद्धा कपूर, दोनों के लुक्स ने कर लिया इंप्रेस।

कृति सेनन-श्रद्धा कपूर की अट्रैक्टिव ड्रेस पर आ जाएगा दिल, स्प्रिंग के मौसम में हो जाएं आप भी तैयार
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 05 Feb 2023 01:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के गर्ल्स फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। जो उनके लुक्स को कॉपी करने के लिए दीवानी रहती हैं। कृति अक्सर अपने बोल्ड लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। स्लिम फिट फिगर को शो ऑफ करने के लिए टाइट फिटिंग ड्रेसेज में कृति को देखकर फैंस मर मिटते हैं। तो वहीं श्रद्धा कपूर कंफर्टेबल और क्यूट ड्रेसिंग सेस को फॉलो करती हैं। लेकिन इस बार इन दोनों हसीनाओं का आउटफिट और लुक अट्रैक्टिव दिख रहा है। स्प्रिंग के मौसम के लिए रेडी इन दोनों हसीनाओं के लुक से लड़कियां इंस्पायर हो सकती हैं। 
 

कृति ने पहन ली फ्लोरल ड्रेस
फिल्म 'शहजादा' के प्रमोशन के लिए कृति सेनन का बोल्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं। ऑफ शोल्डर टॉप से लेकर कटआउट डिटेलिंग वाली ड्रेस में वो कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। इस बार कृति ने सेक्सी ड्रेस की बजाय स्टाइलिश लुक को चुना है। व्हाइट कलर की मिडी ड्रेस पर फ्लोरल प्रिंट बने हैं। जिसके बैक पर कटआउट डिटेलिंग की गई है। कृति का ये लुक स्प्रिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। 

मेकअप है खास
कृति ने स्प्रिंग समर ड्रेस के साथ पिंक लिपस्टिक और ब्राउन आईज मेकअप किया है। जबकि बीच वेवी हेयरस्टाइल परफेक्ट दिख रही है। कृति का ये लुक लड़कियां जरूर कॉपी करना चाहेंगी। 
 

श्रद्धा कपूर ने पिंक मिनी स्कर्ट को चुना
श्रद्धा कपूर अक्सर क्यूट लुक में दिखती हैं। इस बार भी वो पिंक कलर की मिनी स्कर्ट में रेडी दिखीं। जिसमे उनका नेचुरल पिंक ग्लो मेकअप अट्रैक्टिव दिख रहा था। बात करे ड्रेस की तो पिंक मिनी स्कर्ट के साथ कॉर्सेट टॉप को पहना है। जिस पर फ्रंट में क्रिस क्रॉस डिटेलिंग की गई है। साथ में ओवरसाइज ब्लेजर को पेयर किया गया है। पिंक क्यूट सी ड्रेस के साथ श्रद्धा कपूर का क्रिस्टल क्लीयर ग्लोइंग फेस मेकअप खूबसूरत दिख रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें