भारत में सबसे पहले इस एक्ट्रेस ने पहनी थी बिकिनी, जानिए इसकी बेहद इंटरेस्टिंग स्टोरी
Interesting Story of Bikini: बिकिनी का नाम लेने से पहले आज भी लोग शर्माते हैं। हालांकि बी-टाउन में इसे बेझिझक पहना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत तक बिकिनी कैसे पहुंची? जानिए इंटरेस्टिंग स्टोरी

इस खबर को सुनें
बिकिनी को भले ही आज अभिनेत्रियों के साथ आम लोग बड़े आसानी से पहन लेते हैं, लेकिनव जब ये भारत में पहली बार पहनी गई थी तो लोगों की सोच बेहद अलग थी। इसे पहनना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल हुआ करता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बिकिनी की शुरुआत कैसे हुई? भारत में इसे पहने किसने और कब पहना? अगर नहीं तो यहां जानिए भारत तक कैसे पहुंची बिकिनी।
पहली बार किसने पहनी थी बिकिनी?
5 जुलाई, 1946 को डिजाइनर लुइस रेअर्ड के लिए पहली बार शोगर्ल मिशेल बर्नार्डिनी ने बिकिनी को पेरिस में पहना था। रिअर्ड ने इसका नाम मार्शल आइलैंड्स में बिकिनी एटोल के नाम पर रखा, जो परमाणु बमों के परीक्षण के लिए एक साइट है। नाम इस उम्मीद में रखा गया था कि इसका एक समान सांस्कृतिक और वैश्विक प्रभाव होगा और यह हुआ भी। टू पीस कई वजहों से विवाद में रहे हैं।
भारत में आया बिकिनी फैशन

साल 1966 में अगस्त महीने में बिकनी भारत आई वो भी तब जब इसे एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने पहली बार फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए पहना था। एक्ट्रेस के इस बोल्ड फोटोशूट ने जनता का ध्यान आकर्षित किया और साथ ही इसे पहनने के बाद नैतिकता और भारतीय महिलाओं की छवि पर एक राष्ट्रव्यापी बहस भी छिड़ गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसे लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था। हालांकि एक्ट्रेस इतने पर नहीं रुकीं। लोगों को तब और भी बड़ा झटका लगा जब उन्होंने बिकिनी को दूसरी बार 1967 में आई फिल्न एन इवनिंग इन पेरिस में पहना था। इस तरह ग्लैमरस वर्ल्ड में बिकिनी का परिचय दिया गया।
ज़ीनत अमान ने स्क्रीन पर छोड़ी अलग छाप

70 और 80 के दशक में बहुत से अभिनेता ऐसे नहीं थे जिन्होंने बॉलीवुड नायिका की लोकप्रिय युवती की छवि को चुनौती देने की हिम्मत की। हालांकि, ज़ीनत अमान, मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला रही हैं, उन्होंने अपनी कई फिल्मों में बिकनी पहनकर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ी। वह भारत की पहली सेक्स सिंबल बनकर पूरी पीढ़ी के लिए टू-पीस आउटफिट को अमर बनाने के लिए जानी जाती हैं।
डिंपल कपाड़िया के लुक से मची थी हलचल
ज़ीनत अमान ने दूसरों के लिए रास्ते खोले थे। क्योंकि जल्द ही उनके साथ डिंपल कपाड़िया जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल हो गईं, उन्होंने भी सुपर-हिट पहली फिल्म बॉबी में सिजलिंग बिकनी लुक से देश में काफी हलचल मचा दी थी। हालांकि, बिकनी अभी भी बोल्ड और सेक्सी माने जाने वाले अभिनेताओं के लिए थी।
सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय ने बिकनी में मचाया धमाल
फिर 90 का दशक आया, और इसके साथ दो भारतीय सुंदरियों ने अपने करिश्मे और अकर्षित बॉडी से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। फेमस मिस यूनिवर्स/वर्ल्ड पेजेंट के दूसरे सभी दौरों की तरह, सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय ने बिकनी राउंड में धमाल मचा दिया, जिससे सभी के लिए यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय महिलाएं इसे किसी और से बेहतर तरीके से पहन सकती हैं।
धीरे-धीरे बदली सोच
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय मीडिया, फिल्मों और मैगजीन कवर पर बढ़ते प्रतिनिधित्व के साथ, बिकनी पर उस तरह की चर्चाएं बंद हो गई जो 70 और 80 के दशक में हुआ करती थीं। ये अभिनेताओं के लिए एक प्रोप बन गया जो अपने शरीर को दिखाते थे और नए फैशन और फिटनेस गोल्स को प्रेरित करते थे। धीरे- धीरे सभी एक्ट्रसेस ने इसे पहनना शुरू कर दिया।
बिकिनी में अनन्या पांडे के बोल्ड फोटोज देख छूट जाएंगे पसीने, बोट पर बैठ कर दिए किलर पोज