Priyanka Chopra: विदेश से लौटते ही देसी गर्ल बनीं प्रियंका चोपड़ा, साड़ी में दिखीं हसीन
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा मुंबई फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने न्यूयार्क से मुंबई पहुंची हैं। पहले दिन गॉर्जियस लुक में एंट्री लेने के बाद MAMI फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन प्रियंका ने साड़ी पहनी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में जाकर बस गई हों और बोल्ड आउटफिट्स से सबका दिल चुराती हों। लेकिन उनका देसी लुक फैंस को हमेशा पसंद आता है। तभी तो मौका मिलते ही वो साड़ी पहनकर रेडी हो जाती हैं। मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी में एंट्री ली और हर किसी की निगाहें उन पर ही टिक गई। अब उनके लेटेस्ट लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे वो रेड कार्पेट पर सफेद साड़ी पहने पोज दे रही हैं।
चुनी फ्लोरल व्हाइट साड़ी
प्रियंका चोपड़ा मुंबई फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने के लिए न्यूयार्क से मुंबई लौटी हैं। MAMI फिल्म फेस्टिवल को वो बतौर चेयरपर्सन अटेंड कर रही हैं। ऐसे में हर किसी की निगाहें उन पर ही रहती हैं। फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को चुना। जिसमे वो काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। और उनका लुक हर किसी को अट्रैक्ट कर रहा है।
बोल्ड लिप कलर से बन गई बात
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की साड़ी को पहना है। जिस पर ब्लैक फ्लोरल प्रिंट और ब्लैक बॉर्डर बना है। डीप वी नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज इस साड़ी को और भी ज्यादा गॉर्जियस बना रहा है। वहीं इस साड़ी वाले लुक को पीसी ने बोल्ड रेड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ कैरी किया है। गले में चोकर डायमंड स्टोन नेकपीस परफेक्ट दिख रहा है। प्रियंका चोपड़ा का ये सिंपल बट एलिगेंट लुक फैशन टिप्स देने के लिए काफी है। इस लुक को काफी आसानी से कैरी किया जा सकता है। अगर आप आने वाले वेडिंग और फेस्टिव सीजन में व्हाइट साड़ी पहनना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा की तरह मिनिमम लुक को कैरी करें। लेकिन बोल्ड लिप कलर को बिल्कुल ना मिस करें। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
