Parineeti Chopra Lehenga: परिणीति के लहंगे में लगा था नानी का छल्ला! खास तरीके से बनाई गई थी लटकन
Parineeti Chopra Lehenga: परीणिती चोपड़ा के वेडिंग लुक के चर्चे अभी भी हैं। गोल्डन लहंगे में शाही शादी के लिए रेडी परी के लहंगे की कुछ और डिटेल डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं परिणीति के गॉर्जियस ब्राइड लुक की चर्चा अभी भी हो रही है। शाही शादी के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लहंगे को चुना था। जिसकी कुछ खास डिटेल इस बार खुद मनीष मल्होत्रा ने दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर खूबसूरत फोटो के साथ कैप्शन में डिजाइनर ने बताया कि आखिर परिणीति चोपड़ा के इस शाही शादी के जोड़े में क्या खास बात थी।

नानी को दिया लहंगे के जरिए ट्रिब्यूट
डिजाइनर ने लहंगे की डिटेल्स शेयर करते हुए बताया कि परिणीति चोपड़ा ने लहंगे की डिजाइन डिस्कस करते वक्त अपने नानी के खास छल्ले को जोड़ने के लिए कहा था। छल्ला यानी चाबी का वो गुच्छा जो उनकी नानी अपनी साड़ी के साथ कमर पर हमेशा लटकाया करती थीं और उसमे चाबियां हुआ करती थीं। परिणीति चोपड़ा इस छल्ले के जरिए अपनी नानी को ट्रिब्यूट देना चाहती थी। परिणीति की इस विरासत को हमें उनके लहंगे में जोड़ना ही था। हालांकि इस छल्ले के साथ और भी बहुत सारी डिटेल को लहंगे की लटकन में ऐड किया गया है जो उनकी लवस्टोर को बताती है। जिसमे म्यूजिक, लंदन और खंडा साहिब शामिल है। ये केवल एक ज्वैलरी नही है बल्कि उनकी नानी का एक खास टुकड़ा था जो परिणीति स्पेशल दिन पर अपने साथ रखतीं। इसके साथ ही डिजाइनर ने लहंगे के साथ जुड़े इस छल्ले की क्लोजअप फोटोज भी शेयर की हैं।
Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा के कलीरे में छिपी है Ragneeti की लव स्टोरी, देखिए खासियत
परिणीति का चूड़ा कवर भी था स्पेशल
परिणीति चोपड़ा ने गोल्डन लहंगे के साथ पिंक चूड़ा पहना था। वहीं इन फोटोज में दिख रहा चूड़ा कवर भी कुछ कम खूबसूरत नहीं दिख रहा। पिंक सैटिन फैब्रिक से तैयार इस कवर पर सिल्वर थ्रेड से पी-आर अक्षर को जड़ा गया है। जो चूड़े वालों को ढंकने के साथ ही खूबसूरत भी दिख रहा है।
परिणीति चोपड़ा का लुक था खास
केवल लहंगा ही नहीं परिणीति चोपड़ा का पूरा ब्राइडल लुक खास था। जिसमे कलीरे से लेकर लहंगा और ज्वैलरी तक शामिल है। स्टोन और अनकट डायमंड से तैयार मांगटीका परफेक्ट ब्राइ़डल लुक देने के लिए काफी दिख रहा था।
