Parineeti Chopra Sangeet Look: सिल्वर को-आर्ड सेट में रेडी दिखीं परिणीति चोपड़ा, फोटोज में देखें मेहंदी की डिजाइन
Parineeti Chopra Sangeet Look: परिणीति चोपड़ा के वेडिंग सेलिब्रेशन से उनकी संगीत के फर्स्ट लुक की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसे सिंगर नवराज हंस ने इंस्टाग्राम पेज पर फैंस के लिए शेयर किया है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके साथ ही उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीती रात हुई संगीत सेरेमनी में डीजे नवराज हंस ने परफॉर्म किया। वहीं अब इस कॉकटेल संगीत की फोटोज सामने आई हैं। जिसमे होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा के साथ ही राघव चड्ढा भी खड़े हैं। और म्यूजिक एंज्वॉय करते दिख रहे हैं। परिणीति चोपड़ा का आउटफिट डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के कलेक्शन से लिया गया है।

ऐसा था परिणीति चोपड़ा का लुक
परिणीति चोपड़ा ने संगीत सेरेमनी और कॉकटेल पार्टी के लिए सिल्वर कलर के को-आर्ड सेट को चुना है। जिस पर शिमरी वर्क किया गया है। वहीं लांग लेंथ पलाजो की हेमलाइन पर गोल्डन शिमरी बॉर्डर नजर आ रहा है। जिसे ब्रॉड नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ मैच किया गया है। वहीं साथ में केप स्टाइल लांग श्रग को परी ने पहना है। वहीं होने वाले दूल्हे राजा राघव चड्ढा भी काफी डैपर लुक में नजर आएं। ऑल ब्लैक इंडो वेस्टर्न बंद गला में राघव चड्ढा हैंडसम दिख रहे हैं।
ज्वैलरी और लुक था खास
परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर को-आर्ड सेट के साथ चोकर कुंदन नेकपीस को चुना है। वहीं स्टड ईयरिंग्स और हाथों में कड़े लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। सेंटर पार्टेड स्ट्रेट हेयर और स्मोकी आईज परिणीति चोपड़ा को खूबसूरत दुल्हन वाला लुक दे रहा है। सिंगर नवराज हंस ने इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है।
मिनिमम मेहंदी डिजाइन को चुना
परिणीति चोपड़ा ने मेहंदी की डिजाइन काफी मिनिमम चुनी है। जो कि उनके हाथों में देखी जा सकती है।
