फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशनOOTD: कृति सेनन, जाह्नवी कपूर या सुहाना खान, किसकी ड्रेस ने किया इंप्रेस

OOTD: कृति सेनन, जाह्नवी कपूर या सुहाना खान, किसकी ड्रेस ने किया इंप्रेस

OOTD: लंच से लेकर इवेंट में निकली कृति सेनन, सुहाना खान, जाह्नवी कपूर का दिखा ग्लैमरस अंदाज। फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद इन हसीनाओं का स्टाइलिश लुक देख फैंस भी हो गए इंप्रेस, देखें फोटोज।

OOTD: कृति सेनन, जाह्नवी कपूर या सुहाना खान, किसकी ड्रेस ने किया इंप्रेस
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 05 Nov 2023 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस हर दिन अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद कृति सेनन, अनन्या पांडे, सुहाना खान और जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश लुक सामने आया है। जिसे देखने के बाद आप खुद ही तय करें किस एक्ट्रेस का लुक आपको पसंद आया। दोस्तों के साथ लंच पर निकली जाह्नवी कपूर, सुहाना खान का स्टाइलिश आउटफिट या अनन्या पांडे और कृति सेनन के ग्लैमरस लुक, देखें फोटोज।

जाह्वनी कपूर की रेड ड्रेस
दोस्तों के साथ लंच पर निकली जाह्नवी कपूर ने लाल रंग की मिडी ड्रेस को कैरी किया था। स्केवअर शेप नेकलाइन और फ्रंट साइड स्लिट के साथ न्यूड शेड स्ट्रैपी हील्स में जाह्नवी का लुक लंच डेट के लिए परफेक्ट दिख रहा था। जिसे लड़कियां आसानी से कैरी कर सकती हैं।

सुहाना खान की फिटिंग ड्रेस
वहीं सुहाना खान पिंक मिड लेंथ ड्रेस में रेडी नजर आईं। अनन्या पांडे और दोस्तों के साथ निकली सुहाना खान ने हॉल्टर नेक फिगर फिटिंग ड्रेस को चुना। जिसके साथ वो कंफी फ्लैट फुटवियर में नजर आईं। मिनिमम मेकअप और मैचिंग पिंक पर्स वाला लुक दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 

कृति सेनन का रेड हॉट लुक
वहीं इवेंट में पहुंची कृति सेनन ने रेड हॉट लुक को कैरी किया। टर्टल नेकलाइन और फुल स्लीव वाली एकस्ट्रीम मिनी ड्रेस में साइड में फ्रिल डिटेलिंग है। जिसे कृति ने हाई स्लीक बन और स्ट्रैपी सिल्वर हील्स के साथ पेयर किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें