फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फैशननीता अंबानी की खूबसूरती के आगे फीकी पड़ जाती है बहुओं की खूबसूरती, देखें ब्यूटीफुल लुक्स

नीता अंबानी की खूबसूरती के आगे फीकी पड़ जाती है बहुओं की खूबसूरती, देखें ब्यूटीफुल लुक्स

Nita Ambani Looks: छोटे बेटे अनंत अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी में नीता अंबानी का बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिला था। इससे पहले भी वो अपने ट्रेडिशनल लुक से हर किसी का ध्यान खींच चुकी हैं।

नीता अंबानी की खूबसूरती के आगे फीकी पड़ जाती है बहुओं की खूबसूरती, देखें ब्यूटीफुल लुक्स
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 11:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई 18 जनवरी को हुई। पूरे रस्म और रिवाज के साथ हुई इस सगाई में भले ही हर कोई बहू राधिका मर्चेंट को देख रहा हो। लेकिन लाइमलाइट तो नीता अंबानी का लुक चुरा रहा था। गोल्डन एंड पीच कलर के लहंगे में रेडी नीता अंबानी नेचुरल ब्यूटीफुल दिख रही थीं। जिसमे चार चांद लगा रहा था उनका लाइटवेट मेकअप। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब नीता अंबानी के लुक ने अंटेशन ली हो। इससे पहले भी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने खास फैशनेबल लुक्स से हर किसी का ध्यान खींचा है।

लाल लहंगे में हुईं तैयार
लाल रंग के लहंगे में तैयार नीता इस फोटो में किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। वेवी सॉफ्ट हेयरस्टाइल और ग्रीन एमरॉल्ड के मांगटीके में नीता अंबानी बेहद अट्रैक्टिव दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक किसी भी नई नवेली दुल्हन के लिए इंस्पिरशन हो सकता है। 

स्मोकी आई मेकअप दिखता है खास
गोल्डन हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे में तैयार नीता ने सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आईज के साथ मेकअप को कंप्लीट किया है। जिसमे वो किसी न्यूली वेड ब्राइड से कम नहीं लग रहीं। वहीं इन तस्वीरों को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। 

फैशन सेंस से करती हैं इंप्रेस
बिजनेस के परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी नीता अंबानी का फैशन सेंस लाजवाब है। उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। स्लिम फिट फिगर के साथ ही वो अपनी स्किन का भी बखूबी ध्यान रखती हैं। लाल रंग के लहंगे के साथ नीले रंग की हैवी एंब्रायडरी चुनरी खूबसूरत लग रही है और उनके लुक्स को खास बना रही है।
 

ज्वैलरी का है शौक
नीता अंबानी की इन तस्वीरों में आउटफिट के साथ ही उनका ज्वैलरी कलेक्शन भी शानदार दिखता है। अनकट डायमंड से लेकर पोल्की और एमरॉल्ड से तैयार ज्वैलरी उनके लुक्स में चार चांद लगाती है। जिसे देख हर कोई उनका फैन हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें