Fashion Essentials: वॉर्डरोब में जरूर रखें ये 5 तरह के दुपट्टे, सिंपल कुर्ते को बना देंगे खूबसूरत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Fashion Essentials: लड़कियों को अपनी आलमारी में इन 5 तरह के दुपट्टों को जरूर रखना चाहिए। जिसे वो किसी भी मौके पर आसानी से ओढ़कर एथिनिक और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं। जानें कौन से दुपट्टे आलमारी में रखें

Fashion Essentials: वॉर्डरोब में जरूर रखें ये 5 तरह के दुपट्टे, सिंपल कुर्ते को बना देंगे खूबसूरत

हर लड़की की आलमारी में कुर्ते के कुछ सेट तो जरूर होते हैं। इन सिंपल कुर्तों को आप केवल कैजुअल वियर के तौर पर ही नहीं बल्कि पार्टी में भी पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। बस अपने पास इन 5 तरह के दुपट्टों को जरूर रखें। जिन्हें कंधे पर डालकर आप पार्टी के लिए रेडी हो सकती हैं। या फिर किसी भी मौके पर खूबसूरत लुक पा सकती हैं। 

शिफॉन के दुपट्टे
सिंपल शिफॉन के दुपट्टे अपनी आलमारी में जरूर रखें। जिन्हें आप किसी भी कुर्ते के साथ मैचकर एथिनिक और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। लाइट वेट होने की वजह से कैरी करने में आसान होते हैं। लाइट शेड के दुपट्टे डेली यूज के लिए अच्छे होते हैं। वहीं आप किसी ब्राइट कलर के कंट्रास्ट दुपट्टे को कुर्ते के साथ पेयर कर यूनिक लुक पा सकती हैं। 

सिल्क का दुपट्टा
बनारसी, चंदेरी या फिर किसी भी सिल्क फैब्रिक का दुपट्टा अपनी आलमारी में रखें। जिसे आप किसी भी कुर्ते के साथ मैच शादी-पार्टी वाला लुक पा सकती हैं। एथिनिक वियर के लिए इस तरह के दुपट्टे परफेक्ट लुक देते हैं। 

एंब्रायडरी वाला दुपट्टा
आजकल मल्टीकलर एंब्रायडरी वाले दुपट्टे काफी ज्यादा मार्केट में आने लगे हैं। इस तरह के दुपट्टे आप आसानी से किसी भी कलर के कुर्ते के साथ मैच कर सकती हैं। ये भीड़ में हटके लुक देते हैं और खूबसूरत नजर आते हैं। 

हैंड पेंटेड दुपट्टे
हैंड पेंटेड डिजाइन के दुपट्टे काफी यूनिक लगते हैं। दिखने में अट्रैक्टिव होते हैं और आप इन्हें किसी भी मौके पर ओढ़कर ब्यूटीफुल लुक पा सकती हैं। कलमकारी या फिर बांधनी प्रिंट के दुपट्टे भी अच्छे लगते हैं। 

मल्टीयूज दुपट्टा
हल्के और छोटे आकार के दुपट्टे स्टोल की तरह कैरी किए जा सकते हैं। इन्हें आप जींस या ड्रेसेज पर भी एलिगेंट के साथ कैरी कर स्टाइलिस लुक पा सकती हैं।  

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनदुपट्टे की ये 5 वैराइटी जरूर रखें पास, सिंपल कुर्ते को बनाए पार्टीवियर